
Realme P3 Pro भारत में 18 फरवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह P3 सीरीज का पहला मॉडल होगा। कंपनी पहले ही इसकी ऑनलाइन उपलब्धता और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस, जैसे चिपसेट, बैटरी आदि की पुष्टि कर चुकी है। वहीं, लॉन्च से पहले Realme P3 Pro अब गीकबेंच बेंचमार्क प्लेटफार्म पर दिखाई दिया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
Realme P3 Pro गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर RMX5032 के साथ एक नया Realme फोन स्पॉट हुआ है।
- हालांकि मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया गया है कि RMX5032 ही Realme P3 Pro है।

- गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलेगा, जो Realme UI 6.0 कस्टम स्किन पर आधारित हो सकता है।
- गीकबेंच पर दिखाई देने वाले वैरियंट में 12GB रैम है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी हो सकते हैं।
- Realme P3 Pro सिंगल-कोर राउंड में 1,195 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 3,309 स्कोर करने में सफल रहा है।
- इसकी तुलना में Realme P2 Pro ने क्रमशः सिंगल और मल्टी-कोर सेगमेंट में 866 और 2930 स्कोर किया। इससे पता चलता है कि Realme P3 Pro पहले से बेहतर साबित होगा।
- फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिप होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। बेंचमार्क लिस्टिंग पर चिपसेट सेक्शन में बताया गया है कि इसमें 1.80GHz पर 4 कोर, 2.40GHz पर 3 कोर और 2.50GHz पर एक सिंगल कोर है।
गीकबेंच लिस्टिंग से हमें Realme P3 Pro के बारे में अभी इतनी की जानकारी मिली है।
Realme P3 Pro के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने Realme P3 Pro के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है, जिससे पता चलता है कि इसमें क्या-क्या होने वाला है। लीक हुई लाइव तस्वीरों में पीछे की तरफ बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है, जिसमें कैमरा सेंसर शामिल हैं, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी लेंस है। आगे आप पूरी जानकारी देख सकते हैं।
- डिस्प्ले: Realme P3 Pro में सेगमेंट का पहला क्वाड-कर्व्ड EdgeFlow डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। जबकि स्क्रीन साइज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- बैटरी: फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी होगी। यह पिछले मॉडल की 5,200mAh से बड़ा अपग्रेड है।
- फोन में एयरोस्पेस VC कूलिंग सिस्टम भी है, जिसमें गर्मी अपव्यय के लिए सबसे बड़ा 6050mm2 VC कूलिंग एरिया है।
- Realme P3 Pro में GT बूस्ट तकनीक भी मिलेगी जिसे गेमिंग अनुभव को बढ़ावा देने के लिए Krafton के साथ मिलकर बनाया गया है।
- 91मोबाइल्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार फोन के लिए 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB मेमोरी जैसे कई विकल्प मिल सकते हैं।
- हैंडसेट नेबुला ग्लो, गैलेक्सी पर्पल और सैटर्न ब्राउन रंगों में उपलब्ध होने की बात कही गई है।
आगामी रियलमी पी3 प्रो की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पूर्व मॉडल को बेस मॉडल के लिए 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।









