
साल 2025 का दूसरा महीना खत्म होने जा रहा है। फरवरी अपने अंतिम पड़ाव में है और इस हफ्ते भी कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। इस सप्ताह 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच भारत में पेश होने वाले स्मार्टफोंस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं। इस बार अपकमिंग फोन इन इंडिया की लिस्ट में Samsung और Vivo का नाम शामिल होगा तथा ये दोनों कंपनियां मिलकर तकरीबन 4 नए मोबाइल भारत में अनाउंस कर सकती हैं।
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A56 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन को कंपनी के ही Exynos 1580 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन एंड्रॉयड 15 के साथ वनयूआई 7 मिलने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। वहीं बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A56 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mah battery दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP और 5MP लेंस मिल सकते हैं तथा फ्रंट पर 12MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह सैमसंग फोन एल्युमीनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है जिसमें Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
Samsung Galaxy A36 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन इसी सप्ताह इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लीक्स में दावा किया जा रहा है कि यह सैमसंग 5जी फोेन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता जिसके साथ OneUI 7 दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में भी 12जीबी रैम मिल जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A36 को भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP और 5MP थर्ड लेंस दिए जाएंगे तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में भी 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। गैलेक्सी ए36 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.64-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy A26 5G
गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज में इस सप्ताह जोड़ा जाने वाला यह तीसरा मोबाइल फोन हो सकता है। सामने आए लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy A26 5G फोन में Samsung का ही प्रोसेसर दिया जाएगा। यह Exynos 1280 या फिर Exynos 2400e हो सकता है। इसे 8GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128GB व 256GB स्टोरेज में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी फोन को एंड्राइड 15 आधारित वनयूआई 7 के साथ पेश किया जा सकता है। लक्स के अनुसर इस मोबाइल में 6.64-इंच या 6.7-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जो FHD+ रेजोल्यूशन वाली होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
Vivo T4x 5G
वीवो टी4एक्स फरवरी के अंतिम सप्ताह में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी जा सकती है। चर्चा है कि यह विवो 5जी फोन मिलिट्री-ग्रेडेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा जिसमें मजबूत तथा IP सर्टिफाइड बॉडी दी जाएगी।

Vivo T4x 5G मोबाइल की बैटरी इसकी बड़ी खूबी हो सकती है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन ताकतवर 6,500mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह वीवो फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.68-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।









