[Exclusive] Realme GT 7 भारतीय वैरियंट की मेमोरी और कलर ऑप्शन आए सामने

Join Us icon
Highlights

  • Realme GT 7 इंडिया में दो कलर ऑप्शन में आ सकता है।
  • हैंडसेट मॉडल नंबर RMX5061 से जुड़ा है।
  • Realme GT 7 को Realme GT 7 Pro के सस्ते विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।

चीन और भारत में Realme GT 7 Pro लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इसके वैनिला वैरियंट पर काम कर रही है, जिसे Realme GT 7 के नाम से लाया जा सकता है। यह Realme GT 6 का सक्सेसर हो सकता है और इसी तरह की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। जहां हम आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, 91मोबाइल्स आपके लिए इंडस्ट्री सोर्स के जरिए GT 7 के भारतीय मॉडल की मेमोरी और कलर ऑप्शंस की एक्सक्लूसिव जानकारी लेकर आया है। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT 7 डिटेल्स (लीक)

  • 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि Realme GT 7 के भारतीय वैरियंट का मॉडल नंबर RMX5061 होगा।
  • पहले RMX5061 मॉडल नंबर को Realme Neo 7 के भारतीय वैरियंट (RMX5060 चीन मॉडल) से जोड़ा गया था, लेकिन अब इसे Realme GT 7 से माना जा रहा है।
  • हालांकि, RMX5090 मॉडल नंबर वाला एक संभावित Realme GT 7 Geekbench और 3C प्लेटफार्म पर देखा गया है।
  • संभावना है कि Realme GT 7 के अलग-अलग बाजारों के लिए विभिन्न मॉडल नंबर हो सकते हैं।

Realme GT 7 इंडियन वैरियंट और कलर्स

  • इमेज से पता चलता है कि यह हैंडसेट कम से कम 12GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकता है। जबकि लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।

Realme-GT-7

  • Realme GT 7 का भारतीय वैरियंट ब्लू और ब्लैक रंगों में उपलब्ध हो सकता है।
  • यह हैंडसेट NFC सपोर्ट और INT फीचर के साथ आएगा जो कथित तौर पर Apple के Intercom फीचर जैसा होगा। यह फीचर आपको एक HomePod या HomePod mini से दूसरे या अन्य Apple डिवाइसेस पर मैसेज भेजने/प्राप्त करने की सुविधा देता है।

फिलहाल तस्वीर से इतनी हे डिटेल्स सामने आई है, लेकिन लीक से हमें संकेत मिल गया है कि फोन से हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।

Realme GT 7 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

Realme GT 7 को अब तक का सबसे किफायती Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है। इससे पहले यह टैग Realme GT 7 Pro Racing Edition के पास था। जिसे इस महीने की शुरुआत में CNY 3,099 (लगभग ₹37,100) की कीमत पर चीन में लॉन्च किया गया था।

कथित Realme GT 7 को 3C और गीकबेंच प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे कुछ प्रमुख हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,914 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,749 स्कोर हासिल किया। इसके अलावा, यह डिवाइस कथित तौर पर TENAA सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है।

  • प्रोसेसर: गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि चिपसेट में 3.53GHz पर क्लॉक किए गए 6 कोर और 4.32GHz पर दो कोर हैं। एड्रेनो 850 GPU की डिटेल्स भी देखी गई है। यह संकेत देता है कि चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट हो सकता है।
  • ओएस और रैम: बेंचमार्क प्लेटफार्म के अनुसार Realme GT 7 एंड्राइड 15 OS को और 16GB RAM के साथ आ सकता है।
  • डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग से कथित तौर पर पता चला है कि Realme GT 7 में Realme GT 6 के समान 6.78-इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
  • कैमरा: फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी लेंस होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का लेंस हो सकता है।
  • बैटरी: फोन में 6,310mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Realme GT 7 पिछले साल जून में भारत में लॉन्च हुए Realme GT 6 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसका बेस मॉडल ₹40,999 की कीमत पर आया था। Realme GT 7 के अलावा हमने यह भी रिपोर्ट किया था कि Realme GT 7T पर भी काम किया जा रहा है।

आखिर में आपको बताते चलें कि ब्रांड के Realme Neo 7 SE और Neo 7x चीन में 25 फरवरी यानी आज लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here