6000mAh बैटरी, Dimensity 7300 चिप के साथ आ सकता है OPPO F29 Pro 5G, लीक हुई डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Bluetooth SIG लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2705 के साथ F29 Pro 5G नाम की पुष्टि हो चुकी है।
  • इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है।
  • OPPO आने वाले महीनों में F29 सीरीज लॉन्च कर सकता है।

OPPO कथित तौर पर F29 सीरीज स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। यह पिछले साल की F27 सीरीज के सक्सेसर के रूप में आएगा। F29 लाइनअप में स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो+ मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि प्रो वैरियंट की वापसी हो रही है, क्योंकि इसे F27 सीरीज में स्किप कर दिया गया था। इसके अलावा, इसे Bluetooth SIG और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया है। वहीं, अब एक टिपस्टर ने इस आगामी डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं।

OPPO F29 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के अनुसार, OPPO F29 Pro 5G में 6.7-इंच का कर्व्ड कॉर्नर वाला AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • यह FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके डिस्प्ले में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड होगा।
  • ये डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस OPPO F25 Pro जैसे ही हैं, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।
  • F29 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलेगा। यह LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा, हालांकि सटीक कॉन्फिग्रेशन अभी सामने नहीं आया है।
  • स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह पिछले मॉडल की 5,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग से काफी बड़ा अपग्रेड है।
  • डिवाइस Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ आएगा।
  • OPPO F29 Pro 5G में 50MP का OIS-सपोर्टेड मेन सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिलेगा।

फिलहाल, OPPO F29 Pro 5G के बारे में यही जानकारी उपलब्ध है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अपकमिंग लाइनअप में और कौन-कौन से मॉडल शामिल किए जाएंगे। F29 सीरीज आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च हो सकती है। याद दिला दें कि F25 Pro की शुरुआती कीमत ₹23,999 थी। वहीं, F27 और F27 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत क्रमशः ₹22,999 और ₹27,999 रखी गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here