
iQOO ने दिसंबर 2024 में चीन में Neo 10 और Neo 10 Pro स्मार्टफोंस लॉन्च किए थे। वहीं, मई 2024 में ब्रांड ने Neo 9S सीरीज को Neo 9 लाइनअप के अपग्रेड के तौर पर पेश किया था। इसी ट्रेंड को देखते हुए, आईक्यू इस साल की दूसरी तिमाही में Neo 10S को पेश कर सकता है। इसे लेकर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने जानकारी शेयर की है। जिसमें स्क्रीन और चिपसेट के बारे में बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Neo 10S के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- लीक के अनुसार, iQOO का एक नया फोन 2025 के मिड तक लॉन्च हो सकता है। इसे iQOO Neo 10S नाम से एंट्री मिल सकती है।
- फोन में 6.82-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन ऑफर कर सकता है।
- बताया गया है कि इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

- परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
- यह चिप एक इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप के साथ दी जा सकती है। जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस टॉप-लेवल का मिल सकता है।
iQOO Neo 10S और Neo 10S Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Neo 10S के साथ iQOO Neo 10S Pro मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है। यह डिवाइस नए Dimensity 9400 Plus चिपसेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें Neo 10S के समान डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है। बता दें कि Neo 10S सीरीज को माइनर अपग्रेड माना जा रहा है, इसलिए इसकी अन्य खूबियां पूर्व के Neo 10 और Neo 10 Pro के समान हो सकती हैं।
iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- चिपसेट: iQOO Neo 10 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग दे सकता है। प्रो मॉडल की बात करें तो यह Dimensity 9300 चिपसेट वाला है।
- रियर कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 10 में 50MP + 8MP का डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि प्रो मॉडल में 50MP + 50MP का डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है।
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro में 6,100mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देती है। दोनों डिवाइसेज में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन बहुत कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।









