इंफिनिक्स हॉट एस3 रिव्यू: छोटे बजट में भी है बड़ी बात

Join Us icon

सोशल मीडिया के इस दौर में सेल्फी इतना मशहूर हो गया है की आज हर कोई सेल्फी पोस्ट करता है। चाहे बात अमिताभ बच्चन की करें या फिर बालिवुड बदशाह शाहरुख खान की। स्मार्टफोन कंपनियां भी इस बात को बखूबी समझती हैं। यही वजह है की आज फोन को ताकतवर सेल्फी कैमरे से लैस किया जाता है। हाल में चीनी कंपनी इंफिनिक्स ने भी अपना सेल्फी फोन भारत में पेश किया हैं कंपनी ने हॉट एस3 लांच किया है जिसमें 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। लॉन्च के साथ ही यह फोन हमारे पास उपलब्ध हुआ और हमने जल्द ही इसका रिव्यू लिख दिया जिससे कि आप यदि हॉट एस3 की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो सही निर्णय ले सकें।

infinix-hot-s3-back-side-camera

डिज़ाइन
इंफिनिक्स हॉट एस3 की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है। हालांकि फोन की बिल्ट क्वालिटी हमें अच्छी लगी। वहीं कंपनी ने इसके लुक्स के मामले में कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं किया है। यह फोन देखने में आकार्षक लगता है। इसके बैक साइड में कर्वड एजेस दी गयी हैं इसलिए यह हाथ से छूटेगा नहीं और पकड़ने में आरामदायक भी है।

infinix-hot-s3-bottom

फोन के निचले हिस्से में माइक्रो यूएसबी, स्पीकर ग्रिल और माइक है। बाईं तरफ सिम कार्ड पोर्ट है और दाईं ओर वॉल्यूम व पावर बटन दिए गए हैं। ऊपर की तरफ 3.5 एमएम ऑडियो पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसके पीछे की साइड में आईफोन 10 की स्टाइल में कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं मुख्य पैनल पर स्क्रीन के उपर स्पीकर ग्रिल, एलइडी फ़्लैश के साथ फ्रंट कैमरा और नोटिफिकेशन लाइट दिए गए हैं। चुंकि यह बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन है ऐसे में स्क्रीन के नीचे आपको कोई भी कंट्रोल बटन नहीं मिलेंगे। कुल मिलकार बजट के हिसाब से डिजाइन बहुत अच्छा है। हां कमी निकालने की बात है तो यह कह सकते हैं कि मैटल फोन के चलन में यह प्लास्टिक बॉडी वाला फोन है।

infinix-hot-s3-front

डिस्प्ले
इंफीनिक्स ने हॉट एस3 को नए डिजाइन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में 5.65—इंच एचडी+ डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440ग720 पिक्सल है। इसके कलर्स काफी अच्छे लगते हैं और फुल व्यू डिसप्ले में वीडियोज़ देखने में भी आपके मज़ा आएगा। हालांकि जब कभी स्क्रीन थोड़ी रिफ्लेक्टिव लगी जिस वजह से तेज़ धुप में आपको परेशानी हो सकती है। वहीं स्क्रीन पर उंग्लियों के निशान भी थोड़े ज्यादा पड़ रहे थे।

infinix-hot-s3

हार्डवेयर
इंफीनिक्स हॉट एस3 को पावर करता है क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। फोन की मैमोरी एक्सपेंडेबल है और आप 128जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि आपको बता दें की इसका 4जीबी रैम वैरिएंट भी उपलब्ध है जिसमें 64जीबी की स्टोरेज मिलती है। हमारे पास रिव्यू के लिए 3जीबी रैम वेरियंट वाला फोन ही उपलब्ध था।

फोन की परफॉर्मेंस में हमें कहीं से कोई शिकातय नहीं मिली। हमने इसमें अस्फॉल्ट 8 जैसे भारी भराकम गेम खेले और यह आसानी से रन करने में सक्षम है। हां हैवी ग्राफिक्स के दौरान थोड़ा लैग दिख सकता है लेकिन साधारण उपयोग के दौरान पता नहीं चलेगा। इसके अलावा मल्टीटास्किंग या ब्राउजिंग के दौरान भी कोई दिक्कत नहीं हुई।

infinix-hot-s3-review-in-hindi

सॉफ्टवेयर
इंफिनिक्स का यह फोन एक्सओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरिया आधारित है। इसकी सारी ऍप्लिकेशन्स आपको होम पैनल पर ही देखने को मिल जाएँगी। भले ही इसमें कईं इंटरेस्टिंग फीचर्स मिलेंगे लेकिन अछि बात ये कही जा सकती है की कंपनी ने इसमें फालतू की ज़्यादा ऍप्लिकेशन्स नहीं दी। इस रेंज में बहुत कम ही फोन हैं जो ओरियो पर कार्य कर रहे हैं ऐसे में ओएस के मामले में यह अपने प्रतियोगियों से आगे ही कहा जाएगा।

कैमरा
इंफीनिक्स हॉट एस3 में 13—मेगापिक्सल रियर और 20—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ आपको ड्यूल टोन एलइडी फ्लैश लाइट मिलेगी। चुंकि कंपनी ने से सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया है और कहा जा सकता है कि इसका सेल्फी बहुत अच्छा है। अपने बजट में यह बेस्ट सेल्फी फोन कहा जा सकता है। हालांकि अच्छे सेल्फी के बाद हम रियर कैमरे से भी बेहतर पिक्चर की आशा कर रहे थे लेकिन वहां परिणाम औसत मिला। कम रोशनी के दौरान इसका डुअल टोन एलईडी काफी मददगार होगा।

infinix-hot-s3-review-in-hindi

कनेक्टिविटी
डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में दोहरा सिम के साथ 4जी वोएलइटीई दिया गया है। इसके अलावा वाईफाई और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है।

infinix-hot-s3-review-in-hindi

पावर बैकअप
इंफिनिक्स हॉट एस3 के इस फ़ोन में मिलती है बड़ी 4,000 एमएएच की लीथियम आॅयन बैटरी बैटरी दी गई है। फोन का बैटरी बैकअप बहुत शानदार है। एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर यह आराम से डेढ़ दिन निकालने में सक्षम है। वहीं हमारे वीडियो लुप टेस्ट में यह 14 घंटे से ज्यादा चला जो कि काफी अच्छा कहा जाएगा।

infinix-hot-s3-review-in-hindi

निष्कर्ष
जैसा की हमने बताया की इसके दो मॉडल हैं। 3जीबी रैम वाले वेरियंट का प्राइस 8,999 रुपये है। जबकि 4जीबी रैम वाले संस्करण के लिए आपको 10,999 रुपये चुकाने होंगे। इंफिनिक्स हॉट एस3 को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। 4जी रैम वाला फोन भले ही आपको थोड़ा महंगा लगे लेकिन 3जीबी रैम वाला फोन आप बिना किसी झिझक के खरीद सकते हैं। इस बजट में इनफोकस वीज़न 3 और रेडमी वाई1 जैसे फोंस से इसे कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है लेकिन फीचर्स में यह काफी आगे हैं।