
HMD ने पिछले साल अगस्त में एक Barbie फ्लिप फोन लॉन्च किया था, लेकिन यह केवल चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध था। वहीं, अब ब्रांड ने पुष्टि की है कि वह HMD Barbie flip phone को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह फ्लिप फोन पूरी तरह बार्बी थीम पर आधारित है और गुलाबी रंग में आता है साथ ही मिलते-जुलते एक्सेसरीज भी शामिल हैं। Barbie फ्लिप फोन 2000 के दशक की याद दिलाता है और इसे डिजिटल डिटॉक्स के लिए डिजाइन किया गया है।
HMD Barbie flip phone इंडिया लॉन्च टीजर
HMD ने एक्स पर भारत में अपने Barbie फ्लिप फोन के लॉन्च की घोषणा की। ब्रांड ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुष्टि की है कि यह डिवाइस सिर्फ HMD.com पर ही उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि Barbie फ्लिप फोन अन्य रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
The HMD Barbie Flip Phone is coming soon to https://t.co/5sCGVniXdN
Stay tuned to know more!#StayTuned #HMDBarbieFlipPhone #HMD #HMDIndia pic.twitter.com/CQvcWeMaJT
— HMD India (@HMDdevicesIN) March 9, 2025
एचएमडी बार्बी फ्लिप फोन में क्या है अलग?
HMD Barbie फ्लिप फोन ‘पावर पिंक’ रंग में आता है और इसमें Barbie-थीम वाला कीपैड दिया गया है। इसमें एक एक्सटर्नल डिस्प्ले है, जो मिरर की तरह भी काम करता है। डिजाइन के अलावा, आपको Barbie वॉलपेपर्स, आइकॉन और कस्टम रिंगटोन ‘DreamHouse’ और ‘Azure Barbie’ भी मिलती हैं। HMD Barbie फ्लिप फोन 2000 के दशक के फीचर फोन की तरह है, जिसमें कोई सोशल मीडिया ऐप नहीं है और सिर्फ बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
आपको इस फ्लिप फोन के साथ दो अतिरिक्त Barbie कवर, एक बीडेड लान Yard (मोती की रस्सी) और अटैचेबल चार्म्स भी मिलते हैं। Barbie फ्लिप फोन और इसके एक्सेसरीज एक खूबसूरत पिंक ज्वेलरी बॉक्स में आते हैं।

HMD Barbie flip phone के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 2.8-इंच QGVA इंटरनल डिस्प्ले, 1.77-इंच एक्सटर्नल डिस्प्ले।
प्रोसेसर: Unisoc T107 प्रोसेसर। - रैम और स्टोरेज: 64MB रैम, 128MB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरा: सिंगल VGA रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ।
- सॉफ्टवेयर: S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम।
- बैटरी: 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी, जो 9 घंटे तक का टॉकटाइम प्रदान करती है।
- अन्य फीचर्स: डुअल सिम, 4G LTE, एफएम रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक, MP3 प्लेयर, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0।
HMD Barbie फ्लिप फोन की कीमत यूके, यूएस और यूरोप में लगभग ₹10,000 से ₹12,000 के बीच है। उम्मीद है कि भारत में भी इसकी कीमत इसी रेंज में होगी। चूंकि यह एक सामान्य फ्लिप फीचर फोन नहीं है, इसलिए HMD इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रख सकता है।









