Motorola Edge 60 Fusion की इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 60 Fusion में नया MediaTek प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • यह स्मार्टफोन Flipkart और Motorola India e-store के जरिए उपलब्ध होगा।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस तीन रंग विकल्पों में आएगा, जिनमें वीगन लेदर फिनिश के ऑप्शन भी शामिल होंगे।

Motorola ने हाल ही में भारत में नई Edge Fusion सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू किया है। जिससे संकेत मिला है कि कंपनी जल्द ही Motorola Edge 60 Fusion को देश में पेश कर सकती है। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस अपकमिंग Motorola डिवाइस की लॉन्च डेट और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं।

Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर खुलासा किया है कि Motorola Edge 60 Fusion भारत में 2 अप्रैल को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्मार्टफोन की पहली सेल 9 अप्रैल को होगी।
  • लीक के अनुसार Edge 60 Fusion में 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 SoC द्वारा संचालित होगा, जो TSMC के 4nm प्रोसेस नोड पर आधारित है। इसमें चार Cortex A78 कोर (2.60GHz) और चार Cortex A55 कोर (2.0GHz) होंगे। ग्राफिक्स के लिए Mali G615 GPU दिया जा सकता है।
  • फोन में 50MP Sony LYT 700 प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। लीक हुए रेंडर्स में तीन कटआउट दिखाई दे रहे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें ट्रिपल कैमरा भी हो सकता है। सेल्फी के लिए, इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • पावर बैकअप के लिए मोबाइल में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की डिटेल्स सामने आई है।
  • टिपस्टर के मुताबिक Motorola Edge 60 Fusion को MLT 810 STD मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा और यह IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंस फीचर के साथ आएगा।

91mobiles को इंडस्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Motorola Edge 60 Fusion को 8GB + 256GB वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 350 (लगभग ₹33,100) होगी। हालांकि, भारत में इसकी कीमत पूर्व मॉडल की की तरह ₹25,000 से कम रखी जा सकती है। वहीं, लीक हुए आधिकारिक रेंडर्स के मुताबिक, Edge 60 Fusion को ब्लू, पिंक और पर्पल रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here