Samsung Galaxy A26 5G की भारतीय कीमत आई सामने, जानें कितना हो सकता है रेट

Join Us icon

Samsung ने इसी महीने मार्च में अपने Galaxy A06 5G, Galaxy A26 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G स्मार्टफोन मॉडल्स को लॉन्च किया है। इसमें से Galaxy A26 को छोड़कर सभी डिवाइस भारतीय बाजार में  उपलब्ध हैं। वही, अब भारत में गैलेक्सी ए26 मोबाइल की संभावित कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। जिससे लगता है कि यह जल्द आ सकता है। चलिए जाने यह किस कीमत में एंट्री ले सकता है।

Samsung Galaxy A26 की भारत में कीमत (लीक)

  • Samsung Galaxy A26 को लेकर जो अपडेट सामने आया है, वह एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है।
  • लीक के अनुसार भारत में Galaxy A26 स्मार्टफोन दो स्टोरेज 8GB+128GB और 8GB+256GB वैरियंट में पेश किया जा सकता है।
  • इन दोनों वैरियंट की संभावित कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 27,999 रुपये होने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy A26 5G फोन के भारत में लॉन्च होने को लेकर कोई अन्य जानकारी टिपस्टर ने नहीं बताई है। हालांकि कीमत आने से लग रहा है कि यह जल्द आ सकता है।

Samsung Galaxy A26 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन की लॉन्चिंग इस महीने की शुरुआत में हो चुकी है, इसलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: फोन में 6.7” की स्क्रीन, 1080 x 2340 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
  • डिजाइन: Samsung Galaxy A26 5G फोन 164 x 77.5 x 7.7 मिमी डायमेंशन के साथ 200 ग्राम वजन वाला है।
  • प्रोसेसर: यह 5जी सैमसंग फोन ब्रांड के ही 5एनएम ​फेब्रिकेशन्स पर बने एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जिसमें 2GHz Quad A55 + 2.4GHz Quad A78 कोर शामिल है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए यह फोन में Mali-G68 MP5 GPU है।
  • स्टोरेज: यह फोन आपको तीन वेरिएंट्स 6GB/128GB, 8GB/128GB, और 8GB/256GB में मिलेंगे।
  • ओएस: डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 15 आधारित One UI 7 (6 बड़े Android OS अपडेट तक सपोर्ट) OS मिलेगा।
  • कैमरा: इस मोबाइल में यूजर्स को 50MP (वाइड) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP (मैक्रो) ट्रिपल कैमरा यूनिट वाला रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 13MP (वाइड) का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
  • बैटरी: फोन में दमदार 5000mAh की कैपेसिटी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है।
  • कलर: कंपनी ने इस फोन को ब्लैक, वाइट, मिंट, और पीच पिंक जैसे ऑप्शंस में उतारा है।
  • अन्य फीचर्स: Samsung Galaxy A26 5G में ग्राहकों को सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP67 रेटिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह 2G/3G/4G/5G नेटवर्क पर कार्य करेगा।


Samsung Galaxy A26 5G Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here