
कोई नया फोन लॉन्च हो और महीने भर में ही उसकी कीमत में कटौती कर दी जाए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। लेकिन टेक कंपनी सैमसंग ने अपने फैंस के लिए यह भी कर दिखाया है। Samsung Galaxy A36 5G फोन इंडिया में मार्च में लॉन्च हुआ था और अब अप्रैल शुरू होते ही इसकी कीमत 2,000 रुपये घटा दी गई है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस ड्रॉप हुआ है और अब इस लेटेस्ट सैमसंग 5जी फोन को कम रेट पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A36 5G प्राइस
| Samsung Galaxy A36 5G | लॉन्च प्राइस | प्राइस ड्रॉप | नया रेट |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹32,999 | ₹2,000 | ₹30,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹35,999 | ₹2,000 | ₹33,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹38,999 | ₹2,000 | ₹36,999 |
सैमसंग ने गैलेक्सी ए36 5जी फोन की कीमत में 2 हजार रुपये की परमानेंट कटौती कर दी है। यह प्राइस ड्रॉप फोन के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा। फोन का 8जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 30,999 रुपये और 33,999 रुपये में बिकेंगे।

इसी तरह 12GB RAM का रेट 38,999 रुपये से घटकर 36,999 रुपये हो गया है। यह सैमसंग 5जी फोन कम प्राइस पर Awesome Black, Awesome Lavender और Awesome White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसे ऑफलाइन प्लेटफॉर्म, मोबाइल की दुकान के साथ ऑनलाइन शॉपिंग साइट और कंपनी वेबसाइट से भी नए व कम रेट पर परचेज किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 12MP Front Camera
- 45W 5,000mAh Battery

प्रोसेसर : यह सैमसंग 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो 1.8GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 710 GPU मिलता है।
मेमोरी : गैलेक्सी ए36 5जी फोन को कुल तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM मॉडल के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं सबसे बड़ा 12GB RAM मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
ओएस : Samsung Galaxy A36 5G फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग के ही One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ लेकर आई है।
डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर बनाया गया है। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर मौजूद है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी :पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A36 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
अन्य फीचर्स : कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते है। वहीं साथ ही USB Type-C audio और Stereo speakers भी मौजूद है।












