
सही मायने में कहा जाए तो भारत में यदि कोई कंपनी अपने आॅफर्स से यूजर्स को सरप्राइज करती है तो जियो ही कही जा सकती है। कपंनी ने लॉन्च के साथ ही ऐसा आॅफर दिया कि इतिहास बना दिया। छह माह से भी ज्यादा तक फ्री में सर्विस और उसके बाद भी बेहद कम कीमत पर 4जी सर्विस मुहैया कराना। पिछले महीने ही कंपनी ने जियोफोन के लिए 49 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा आॅफर दिया था और बाकि स्मार्टफोन के लिए 149 रुपये का प्लान पेश कर सबको चौंका दिया था। वहीं अब रिलायंस जियो फिर से ऐसा आॅफर लेकर आया है जो यूयर के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। कंपनी ने जियो फुटबाल ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत सभी प्रीपेड जियो ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा जो अपने 4जी फोन को 198 रुपये या इससे उपर का रिचार्ज करेंगे। कंपनी ने उन 4जी फोन की पूरी लिस्ट भी जारी की है जिनपर जियो फुटबॉल आॅफर का लाभ लिया जा सकता है।
रिलायंस ने जियो फुटबाल ऑफर की जानकारी अपने वेबसाइअ पर अपडेट कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 4जी डिवाइस 198 या 299 रुपये या इससे उपर रिचार्ज करने पर यूजर को माईजियो ऐप के माध्यम से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके तहत कंपनी 50 रुपये के कुल 44 वाउचर देगी जिसे आप आगे के रिचार्ज के दौरान भुना सकते हैं। यह आॅफर उन सभी यूजर्स के लिए है जो 15 फरवरी से पहले और 31 मार्च के तक सक्रिय होंगे।
हालांकि इस आॅफर को पाने के लिए आपको थोड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। यह आॅफर उन्हीं डिवाइस को मिलेगा जो पहली बार रिलायंस जियो नेटवर्क पर ही ऐक्टिवेट हुए हों। इसके अलावा किसी कंपनी के सिर्फ भारतीय संस्करण वाले डिवाइस पर ही यह आॅफर एक्टिव होगा। वहीं आॅफर पान के लिए जरूरी है कि उसे 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च के बीच रिचार्ज करवाना होगा। इतना ही नहीं यह आॅफर सिर्फ उन्हीं यूजर को मिलेगा जो जियो सबस्क्राइबर हों और जिन्होंने प्राइम मेंबरशिप ले रखा हो।
जियो फुटबाल ऑफर आॅफर के तहत आपको 50—50 रुपये के 44 कैशबैक वाउचर दिए जाएंगे जिन्हें आप अपने अगले रिचार्ज में यूज कर पाएंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ एक ही वाउचर का उपयोग कर पाएंगे। इस कैशबैक वाउचर को आप किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते।
इन फोंस पर मिलेगा जियो फुटबॉल आॅफर का लाभ






















