
5G सर्विस का विस्तार भारत में लगभग सभी जगह हो गया है। आज शहर-शहर और गांव-गांव तक में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि 5G नेटवर्क के विस्तार के साथ ही 5G फोन भी आज हर बजट में उपलब्ध है। आप महंगे से महंगे और सस्ते से सस्ते प्राइस में अपने लिए 5G फोन खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के सबसे सस्ते 5G (Sabse sasta 5G Mobile Phone) मोबाइल फोन की जानकारी दी है। यदि आप सबसे सस्ता 5G फोन लेने का प्लान कर रहै हैं तो इसमें से अपने लिए फोन चुन सकते हैं।
सबसे सस्ता 5G फोन लिस्ट
POCO C75 5G

सबसे सस्ता 5G मोबाइल फोन का जिक्र करें तो फिलहाल सबसे पहले POCO C75 का नाम आता है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था जहां इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई थी। यह फोन अब भी रिटेल हो रहा है और मार्केट में अब भी सबसे सस्ते प्राइस में उपलब्ध है। POCO C75 के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में आपको 5G के लिए FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N40 / N78 बैंड का सपोर्ट है।
इसमें आपको 6.88-इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिल जाती है जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी 5,160mAh की बैटरी उपलब्ध है।
POCO C75 5G के स्पेसिफिकेशन
| 5G बैंड सपोर्ट | FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 TDD N40 / N78 |
| प्रोसेसर | Snapdragon 4s Gen 2 |
| डिस्प्ले | 6.88 इंच 120Hz Screen |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| मेन कैमरा | 50MP + एआई |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 5,160mAh |
| चार्जर | 18 वॉट |
POCO C75 5G क्यों खरीदें
- फोन देखने में स्टाइलिश है और इसकी अच्छी क्वालिटी लंबा साथ निभाने का दम रखता है।
- कम प्राइस के बावजूद 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलता है जो कि अच्छी बात कही जा सकती है।
- फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है और औसत उपयोग में एक दिन आराम से निकाल देता है।
POCO C75 5G क्यों न खरीदें
- यह फोन सिर्फ जियो नेटवर्क के साथ काम करता है। एयरटेल की 5जी सर्विस का लाभ नहीं ले पाएंगे।
- ढेर सारे थर्ड पार्टी ऐप हैं जो आपको परेशान करेंगे।
Xiaomi Redmi A4

शाओमी के पास भी एक सस्ता 5G फोन है। कंपनी ने Xiaomi Redmi A4 को पिछले साल पेश किया था और यह भी एक अच्छा ऑप्शन हैै। Redmi A4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। फोन में 4GB की रैम मैमोरी के सााि 64GB और 128GB के दो स्टोरेज कॉम्बिनेशन है। वहीं स्टोरेज के लिए यह UFS2.2 तकनीक को सपोर्ट करता है। रही बात 5G की तो इसमें FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N40 / N78 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।
फोन में 6.88-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है जो वॉटरड्रॉप नॉच कट आउट के साथ आता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए Redmi A4 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ AI सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। रही बात बैटरी की तो 5,160mAh बैटरी के साथ 33 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशन
| 5G बैंड सपोर्ट | FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 TDD N40 / N78 |
| प्रोसेसर | Snapdragon 4s Gen 2 |
| डिस्प्ले | 6.88 इंच 120Hz Screen |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| मेन कैमरा | 50MP + एआई |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 5,160mAh |
| चार्जर | 13 वॉट |
Redmi A4 5G क्यों खरीदें
- फोन का डिजाइन शानदार है और कम रेंज के बावजूद आपको अच्छी क्वालिटी का अहसास कराएगा।
- फोन का डिस्प्ले स्मूथ है और इस प्राइस रेंज में आपको 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलता है।
- बैटरी लाइफ काफी अच्छी है।
Redmi A4 5G क्यों न खरीदें
- एयरटेल के साथ 5जी काम नहीं करेगा। सिर्फ जियो नेटवर्क पर 5जी सर्विस मिलेगी।
- कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस औसत है।
Itel Color Pro 5G

Itel Color Pro 5G भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लॉन्च के दौरान यह थोड़ा महंगा था लेकिन फिलहाल 9 हजार रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हो चुका है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर पर चलता है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 6GB और 4GB के रैम वेरिएंट में पेश किया है और इसमें आपको 128GB तक का स्टोरेज मिल जाता है। यह फोन 5G के लिए FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N77 / N78 नेटवर्क बैंड को सपोर्ट करता है।
Itel Color Pro 5G में 6.6 इंच की एचडी+ IPS LCD स्क्रीन है और इसमें आपको 90Hz तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोटोग्राफी के लिए 50 MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा उपलब्ध है। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
Itel Color Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
| 5G बैंड सपोर्ट | FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 TDD N77 / N78 |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6080 |
| डिस्प्ले | 6.6 इंच 90Hz Screen |
| रैम | 4GB/6GB |
| स्टोरेज | 128GB |
| मेन कैमरा | 50MP + एआई |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5,000mAh |
| चार्जर | 18 वॉट |
Itel Color Pro 5G क्यों खरीदें
- परफॉर्मेंस के मामले में काफी अच्छा है।
- कम प्राइस के बावजूद इसका कैमरा आपको काफी इम्प्रेस करता है।
- फोन का बैटरी बैकअप काफी अच्छा है।
Itel Color Pro 5G क्यों न खरीदें
- स्क्रीन ब्राइटनेस कम है ऐसे में तेज धूप के दौरान आपको परेशानी हो सकती है।
- एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग मिल रहा है जो पुराना कहा जा सकता है।
Itel P55 5G

सबसे सस्ते 5जी फोन की बात करें तो इसमें Itel ब्रांड का एक और मॉडल शामिल होता है। कंपनी ने Itel P55 5G को उतारा है और यह फोन फिलहाल 8,000 रुपये से कम के प्राइस में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.6 इंच एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले है और यह 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 50 MP का डुअल कैमरा दिया गया है। हालांकि दूसरा सेंसर एआई कैमरा है। फ्रंट में में 8 MP कैमरा उपलब्ध है जो 2के वीडियो रिकॉर्ड 30fps पर करने में सक्षम है।
यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही आपको 4जीबी और 6GB की रैम मैमोरी और 64GB व 128GB की इंटरनल मैमोरी मिल जाती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000 mAh की बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।
Itel P55 5G के स्पेसिफिकेशन
| 5G बैंड सपोर्ट | FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 TDD N77 / N78 |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6080 |
| डिस्प्ले | 6.6 इंच 90Hz Screen |
| रैम | 4GB/6GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| मेन कैमरा | 50MP + एआई |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5,000mAh |
| चार्जर | 18 वॉट |
Itel P55 5G क्यों खरीदें
- कम प्राइस के बावजूद इसका परफॉर्मेंस आपको निराश नहीं करेगा।
- बैटरी बैकअप काफी अच्छा है।
- डिस्प्ले काफी इम्प्रेस करता है।
Itel P55 5G क्यों न खरीदें
- कैमरा की क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी।
- काफी प्रीलोडेड ऐप हैं।
Lava Yuva 5G

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा के पास भी एक सस्ता 5जी फोन है जो आपकी डेली जरूरतों के हिसाब से सही है। बाकी 5G फोन जहां क्वालकॉम और मीडियाटेक के प्रोसेसर पर बेस्ड थे, वहीं Lava Yuva 5G, Unisoc T750 चिपसेट पर काम करता है। इसमें आपको 2 GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन में 4GB की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही फोन में आपको 64GB और 128GB के दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 5G के लिए FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N40 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट दिया गया है।
डिस्प्ले की ओर रुख करें तो इसमें 6.52 इंच की स्क्रीन एफएचडी+ IPS LCD स्क्रीन है जो 90Hz तक की स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 MP का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 MP का दिया गया है। फ्रंट में 8 MP कैमरा मौजूद है जो स्क्रीन फ्लैश के साथ काम करता है।
पावर बैकअप की बात करें तो कंपनी ने इसे 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है और यह 18 वॉट की चार्जिंग के साथ आता है।
Lava Yuva 5G के स्पेसिफिकेशन
| 5G बैंड सपोर्ट | FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 TDD N40 / N77 / N78 |
| प्रोसेसर | Unisoc T750 |
| डिस्प्ले | 6.52 इंच 90Hz Screen |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| मेन कैमरा | 50MP + 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5,000mAh |
| चार्जर | 18 वॉट |
Lava Yuva 5G क्यों खरीदें
- डिजाइन के मामले में यह फोन काफी अच्छा है।
- इसका यूजर इंटरफेस काफी साफ सुथरा और अच्छा है।
- कैमरा स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं।
Lava Yuva 5G क्यों न खरीदें
- प्रोसेसर नया है
- ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना है।















