
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo अपनी S-सीरीज के तहत चीन में एक नया मिनी फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि डिवाइस का आधिकारिक नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन इसे Vivo S30 Pro Mini नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जो Vivo X200 Pro Mini फ्लैगशिप फोन का एक सस्ता विकल्प हो सकता है। इसे अक्टूबर 2024 में चीन में पेश किया गया था। आइए, आगे जानते हैं लेटेस्ट लीक में क्या सामने आया है।
Vivo S30 Pro Mini के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- टिप्सटर Digital Chat Station के अनुसार, Vivo S30 Pro Mini में 6.3-इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
- बताया गया है कि बैटरी साइज की क्षमता 6,500mAh से 7,000mAh के बीच हो सकती है। साथ ही यह 100W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
- DCS ने यह भी बताया कि यह डिवाइस मई में चीन में लॉन्च हो सकता है।
- फोन कई रंगों में उपलब्ध हो सकता है और इसके फ्रेम को iPhone जैसा प्रीमियम फील दिया जा सकता है। जो इसके विज़ुअल अपील को और बढ़ाएगा।
- इस डिवाइस का प्रमुख आकर्षण बड़ी बैटरी है, जो अब तक किसी भी कॉम्पैक्ट फोन में देखी गई सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। यह OnePlus 13T की 6,260mAh बैटरी से भी बड़ी होगी।
- DCS ने यह भी खुलासा किया कि डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है और इसके मिड फ्रेम को मेटल से तैयार किया जा सकता है।
Vivo S30 Pro Mini कैमरा डिटेल्स
Vivo S30 Pro Mini डिवाइस में वही पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की बात सामने आई है। जो Vivo X200s में पाया गया है। साथ ही इसमें Fuji-शैली के इमेज फिल्टर्स होंगे जिनकी ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
अन्य डिटेल्स और संभावित लॉन्च
पहले की रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S30 Pro Mini डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। यह डिवाइस भारत में Vivo X200 FE के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है, जिससे लगता है कि इसका लॉन्च जल्द ही भारत में संभव हो सकता है।









