दिल्ली में मिलने लगी VI 5G सर्विस, जानें कितनी मिल रही है स्पीड

Join Us icon

दिल्ली एनसीआर में यूजर्स के लिए वोडाफोन-आइडिया (VI) एक अच्छी खबर लेकर आया है। कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विस को यहां लॉन्च करने वाली है। कंपनी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 5G ट्रायल शुरू कर दी गई है और कई लोगों के SIM पर इसे एक्टिवेट भी दिया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन VI की सोशल नेटवर्क पर इस बात का खुलासा कर दिया गया है।

क्या कहा VI ने

हमारे ऑफिस के एक सहकर्मी गौरव शर्मा के नंबर पर भी वोडाफोन की 5G सर्विस एक्टिव की गई है और उनके ही सोशल अकाउंट पर कंपनी ने जवाब दिया है। जैसे ही उनके नंबर पर VI की 5जी सर्विस एक्टिव हुई, उन्होंने इस जानकारी को अपने सोशल हैंडल एक्स पर डाला। इसके बाद कंपनी ने उस पोस्ट पर अपने सोशल अकाउंट से रिप्लाई किया जिसमें जानकारी दी गई कि ‘VI की 5G सर्विस मुंबई, पटना और चंडीगढ़ में लॉन्च कर दी गई है। वहीं कंपनी ने दिल्ली में भी कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ इसकी ट्रायल शुरू कर दी है। हमने चरणबद्ध तरीके से 5G की ट्रायल शुरू कर दी है और कई शहरों में 5G सर्विस का विस्तार कर रहे हैं।’

वोडाफोन-आइडिया 5G (VI 5G) स्पीड
vi 5g starts in delhi ncr

जैसे ही उनके फोन पर 5जी सर्विस एक्टिव हुई हमने सबसे पहले नेटफ्लिक्स की फास्ट ऐप से वोडाफोन आईडिया की 5G सर्विस के स्पीड को जांचना शुरू कर दिया और जो स्पीड मिली वह वाकई कमाल की थी। VI के इस 5G सर्विस में हमें फिलहाल 170 mbps की स्पीड मिली जो कि काफी अच्छी कही जा सकती है।

वोडाफोन आइडिया 5G (VI 5G) नेटवर्क बैंड और टेक्नोलॉजी

VI की 5जी सर्विस मिलने के बाद हमने यह जांचने की कोशिश की कि कंपनी किस बैंड और किस तकनीक से 5G सर्विस मुहैया करा रही है? ऐसे में हमें मालूम चला कि कंपनी 3.5गीगाहर्ट्ज बैंड पर 5G सर्विस दे रही है। वहीं एयरटेल की तरह कंपनी ने भी NSA यानी कि नॉन स्टैंड अलोन बैंड का उपयोग किया है। फिलहाल भारत में रिलायंस जियो 5जी के लिए एसए यानी कि स्टैंड अलोन तकनीक का उपयोग कर रहा है।

वोडाफोन आइडिया का 5G (VI 5G) प्लान

हालांकि कंपनी की 5G सर्विस फिलहाल दिल्ली में अधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन मुंबई के लिए VI ने अपने 5G प्लान की घोषणा कर दी है। ऐसे में आशा है कि यही प्लान दिल्ली के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत VI के 299 रुपये से ऊपर के सभी पैक पर 5जी सर्विस का लाभ ले सकेंगे। कंपनी के 5जी के लिए 299 रुपये के अलावा 349 रुपये, 365 रुपये, 379 रुपये, 451 रुपये, 551 रुपये और 751 रुपये सहित कुछ प्लान हैं।

प्लानवैधताकॉलिंगडाटा
299 Rs28 दिनअनलिमिटेड1GB डेली
349 Rs28 दिनअनलिमिटेड1.5GB डेली (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)
365 Rs28 दिनअनलिमिटेड2GB डेली (मुफ्त रात में 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
451 Rsमंथली पोस्टपेडअनलिमिटेड50GB (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)
551 Rsमंथली पोस्टपेडअनलिमिटेड90GB (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)
579 Rs56 दिनअनलिमिटेड1.5GB (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)
751 Rsमंथली पोस्टपेडअनलिमिटेड150GB डेली (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)
859 Rs84 दिनअनलिमिटेड1.5GB डेली (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)
3599 Rs365 दिनअनलिमिटेड2GB डेली (मुफ्त रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक)

सवाल-जवाब

वोडाफोन आइडिया 5जी (VI 5G) सर्विस में क्या अनलिमिटेड डाटा मिलता है?

वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विस में डाटा की लिमिट है। कुछ प्लान में रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक और कुछ में रात के 12 से दोपहर के 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है लेकिन इसमें भी 300 जीबी तक की कैपिंग है।

वोडाफोन आइडिया (Vi) में सबसे सस्ता 5G प्लान कितने का है?

वोडाफोन आइडिया (VI) की 5G सर्विस के लिए सबसे सस्ता प्लान 299 रुपये का है। इससे ऊपर के सभी प्लान में 5G सर्विस मिलेगी।

क्या वोडाफोन आइडिया (VI) की 5G सर्विस लेने के लिए SIM बदलना पड़ेगा?

नहीं आपके 4जी SIM पर ही 5G सर्विस मिलेगी। इसके लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं है।

वोडाफोन आइडिया (VI) में 5G सर्विस सक्रिय कैसे करें?

वोडाफोन आइडिया में 5जी सर्विस इनेबल करने के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस सिम नेटवर्क सेटिंग में देख लें कि वह ऑटो पर है या नहीं। यदि इसके बाद भी नहीं आता है तो नेटवर्क में जाकर आप अपने फोन में सिम नेटवर्क में उसे ओनली 5जी कर दें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here