
Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार मंगलवार को भारत में अपनी 5G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। कंपनी का 5G नेटवर्क फिलहाल मुंबई में लाइव हो चुका है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब के वोडाफोन आइडिया यूजर्स को जल्द ही 5G का मजा मिल पाएगा। इसके साथ ही, Vi ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष 5G माइक्रोसाइट जोड़ी है, जिसमें नेटवर्क कवरेज, स्पीड और प्लान्स की जानकारी दी गई है। यूजर्स अब नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स खरीदकर इस 5G सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
Vi 5G की वेबसाइट और रिचार्ज हुए लाइव
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि Vi ने अपनी वेबसाइट पर एक 5G माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जिसमें “लाइटनिंग-फास्ट कनेक्टिविटी” और “कम्युनिकेशन के नए युग में स्वागत” जैसे स्लोगन दिखाए गए हैं। इस पेज पर यूजर्स अपने सर्कल की 5G कवरेज चेक कर सकते हैं। फिलहाल, सिर्फ मुंबई में 5G एक्टिव है, जबकि अन्य राज्यों में अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।
Vi 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Vodafone Idea (Vi) ने भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है, जिसमें मुंबई पहला शहर है जहां इसका नेटवर्क लाइव हुआ है। कंपनी ने 5G प्लान्स की विस्तृत जानकारी साझा की है, जिसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के विकल्प शामिल हैं। प्रीपेड प्लान्स की बात करें तो ₹299, ₹349, ₹365 और ₹3,599 के प्लान्स उपलब्ध हैं, जिनमें क्रमशः 1GB, 1.5GB, 2GB प्रतिदिन और वार्षिक 2GB प्रतिदिन डेटा शामिल है। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा भी दिया जा रहा है।
Vi 5G पोस्टपेड प्लान
वहीं, पोस्टपेड यूजर्स के लिए Vi Max 451, Vi Max 551, Vi Max 751 और REDX 1201 जैसे प्लान्स पेश किए गए हैं, जो 50GB से लेकर अनलिमिटेड 5G डेटा तक की पेशकश करते हैं। Vi ने अपने 5G ग्राहकों के लिए एक इंट्रोडक्टरी ऑफर भी लॉन्च किया है, जिसके तहत सीमित समय के लिए सभी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो 2GB/दिन से कम डेटा वाले प्लान्स का उपयोग करते हैं, क्योंकि Jio और Airtel की तुलना में Vi अपने सभी 5G प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दे रहा है।
Vi 5G का खास ऑफर
Vi फिलहाल इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है, लेकिन यह सीमित समय के लिए हो सकता है। Vi भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है जो 2GB/दिन से कम डाटा वाले प्लान्स में भी अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है। Airtel और Jio केवल उन्हीं प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा देते हैं, जिनमें कम से कम 2GB/दिन का डाटा शामिल होता है।













