सस्ते में आने वाला है Tecno Pova 7 Neo, गूगल प्ले कंसोल साइट पर स्पेसिफिकेशंस आए सामने

Join Us icon

Tecno जल्द ही अपनी Pova 7 सीरीज के साथ स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है। इस अपकमिंग सीरीज में कई मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें से एक Tecno Pova 7 Neo सर्टिफिकेशन साइट Google Play Console पर स्पॉट हुआ है। जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे जानते हैं कि आगामी सस्ता फोन कैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

Tecno Pova 7 Neo गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • Google Play Console पर Tecno Pova 7 Neo को मॉडल नंबर LJ6 के साथ देखा गया है।
  • दिलचस्प बात यह है कि यही मॉडल नंबर Tecno Pova 7 4G को भी दिया गया था। इस लिस्टिंग में जो वैरियंट दिखा है, उसमें 8GB RAM मौजूद है।
  • Pova 7 Neo लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्री-इंस्टॉल आएगा, जो इसे भविष्य के लिहाज से पूरी तरह तैयार बनाता है।

Tecno Pova 7 Neo के स्पेसिफिकेशंस (लिस्टिंग)

प्रोसेसर और GPU:

Tecno Pova 7 Neo डिवाइस को MediaTek का MT6789 चिपसेट पावर दे सकता है। जिसमें: 2x Cortex A76 कोर @ 2.20GHz, 6x Cortex A55 कोर @ 2.00GHz शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU दिया जा सकता है। जो गेमिंग और विजुअल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा। हालांकि यह चिप Helio G99 जैसा लगता है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि Tecno इसे Helio G100 के नाम से ब्रांड कर सकता है।

डिस्प्ले

अपकमिंग Tecno Pova 7 Neo फोन में 1080 x 2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इसकी 440 DPI स्क्रीन डेंसिटी इसे शार्प और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है। लिस्टिंग में स्क्रीन साइज का जिक्र नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि इसमें बड़ी डिस्प्ले होगी, जैसा कि Pova सीरीज में आमतौर पर देखा जाता है।

Tecno Pova 7 Series लॉन्च टाइम लाइन (संभावित)

Pova 7 Neo के अलावा इस सीरीज में और भी कई डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। जिनमें Pova 7 4G (LJ6), Pova 7 5G (LJ7), Pova 7 Pro 5G (LJ8) और Pova 7 Pro+ 5G (LJ9) नाम शामिल हैं। सभी मॉडल्स अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट कर सकते हैं। वहीं, फिलहाल 29 मई 2025 को Pova Curve 5G भारत में आने वाला है। जिसके बाद Pova 7 सीरीज को भी आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here