
मोटोरोला कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द ही नया मोबाइल फोन Moto G56 5G लेकर आने वाली है। ब्रांड की अनाउंसमेंट से पहले ही यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल चेक रिपब्लिक वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है जहां फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने आ गई है। कंपनी द्वारा हालांकि यह वेबपेज अब डाउन कर लिया गया है लेकिन फोन की डिटेल्स इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस अपकमिंग 5जी फोन मोटो जी56 की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटो फोन की ड्यूरेबिलिटी
Moto G56 5G फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है जो इसकी बॉडी को मजबूती प्रदान करता है। दावा है कि यह मोबाइल 1.2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा और 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सेव रह सकेगा। वहीं डिवाइस को धूल व पानी से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है जो इसे स्क्रैच इत्यादि से बचाती है। इस मोबाइल का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87% बताया गया है।

Moto G56 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- MediaTek Dimensity 7060
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 32MP Front Camera
- 50MP Back Camera
- 30W 5,200mAh Battery
परफॉर्मेंस
रिपोर्ट के अनुसार मोटो जी56 5जी फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7060 ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट अभी कंपनी द्वारा अनविल नहीं किया गया है। इसे डाइमेंसिटी 7050 के अपग्रेडेट वर्ज़न के रूप में लाया जाएगा जिसमें 2.6GHz से अधिक क्लॉक स्पीड मिल सकती है। इस मोटोरोला फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर पेश किया जाएगा।
मेमोरी
कंपनी वेबसाइट पर Moto G56 5G फोन को 8जीबी रैम से लैस दिखाया गया है। यह मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस होगा जो फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल को मिलाकर इसे 16जीबी रैम की ताकत से लैस करेगा। यह स्मार्टफोन 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 2टीबी का मेमोरी कार्ड सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिए जाने की बात सामने आई है। यह Sony LYT600 सेंसर बताया गया है जो हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Neo 10 5G में भी देखा गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी56 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।
बैटरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन को तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
कलर वेरिएंट
मोटोरोला चेक रिपब्लिक वेबसाइट की लिस्टिंग के आधार पर खबर छापी गई है कि मोटो जी56 5जी फोन चार Pantone थीम कलर्स में आएगा। रिपोर्ट के आधार में यह मोबाइल फोन ग्लोबल मार्केट में Dazzling Blue, Dill, Black Oyster और Gray Mist कलर में लाया जाएगा और सभी का बैक पैनल अलग टेक्चर वाला होगा।












