
पिछले महीने आगामी Samsung Galaxy F36 5G को मॉडल नंबर SM-E366B/DS के साथ भारत की BIS अथॉरिटी से मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, अब इसी डिवाइस को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसके साथ ही, इस फोन के सपोर्ट पेज भी भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में लाइव हो चुके हैं। बता दें कि जहां Samsung ने Galaxy F34 5G को अगस्त 2023 में लॉन्च किया था, वहीं कंपनी ने पिछले साल Galaxy F35 को स्किप कर दिया था। इसलिए अब कंपनी जल्द ही Galaxy F36 को पेश कर सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग Galaxy M36 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे मोबाइल से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy F36 5G सपोर्ट पेज लाइव
- जैसा कि पहले स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, Samsung का फोन मॉडल नंबर SM-E366B/DS के साथ Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है।
- हालांकि इस डिवाइस को Galaxy M36 5G के रूप में लिस्ट किया गया है, लेकिन इसकी मार्केटिंग का फाइनल नाम Galaxy F36 5G होने की पूरी संभावना है।
- इससे पहले भी, Galaxy F23 और Galaxy F54 मॉडल्स को Bluetooth SIG पर क्रमशः M23 और M53 के रूप में लिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इन्हें F-सीरीज के नाम से ही लॉन्च किया गया था।
- फिलहाल, Galaxy F36 5G के सपोर्ट पेज Samsung India और Samsung Bangladesh की वेबसाइट्स पर लाइव हो चुके हैं। हालांकि, इन लिस्टिंग्स में अभी तक डिवाइस की कोई स्पेसफोकेशंस सामने नहीं आई हैं।
- जैसा पहले बताया गया है, Galaxy F36 संभवतः Galaxy M36 पर आधारित हो सकता है, जिसे भारत में इस महीने के अंत या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M36 5G के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है?
- Galaxy M36 5G की Geekbench लिस्टिंग से मिली जानकारी के अनुसार इसमें Exynos 1380 चिपसेट, 6GB RAM, और Android 15 दिया जा सकता है।
- फिलहाल इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने नहीं आई हैं।
- इसके सपोर्ट पेज Samsung India की वेबसाइट पर लाइव हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
आगामी Galaxy M36 5G संभवतः भारत में Amazon के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, Galaxy F36 को देश में Flipkart पर बेचा जा सकता है।












