अगले हफ्ते आ रहा है vivo X200 FE स्मार्टफोन, ग्लोबल लॉन्च डेट, डिजाइन और कलर्स हुए कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • vivo X200 FE का लॉन्च 23 जून को तय हो गया है।
  • इसमें ट्रिपल ZEISS कैमरा सेटअप और 50MP सेल्फी कैमरा होगा।
  • यह 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ एंट्री लेगा।

पिछले कुछ हफ्तों से vivo X200 FE स्मार्टफोन टेक मंच पर चर्चा में था। वहीं, अब लॉन्च के लिए तैयार है। बता दें कि कुछ दिन पहले की रिपोर्ट में इसे 10 जुलाई को लॉन्च होने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब vivo की ताइवान वेबसाइट पर कंफर्म हुआ है कि यह डिवाइस 23 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर एक प्रमोशनल पेज भी लाइव हो गया है। जिसमें कई प्रमुख फीचर्स, डिजाइन और कलर्स के बारे में बताया गया है। आइए, आगे तमाम डिटेल्स जानते हैं।

vivo X200 FE डिजाइन और कलर्स

  • ताइवान वेबसाइट पर कंफर्म हुआ है कि vivo X200 FE को चार आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा जिसमें ब्लैक, ब्लू, पिंक और येलो शामिल होंगे।
  • फोन में फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले है और पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसे ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जो इसकी प्रीमियम इमेजिंग क्षमता को दर्शाता है।
  • तस्वीरों से यह भी स्पष्ट होता है कि Vivo X200 FE दरअसल चीन में पेश हुए Vivo S30 Pro Mini का ही रीब्रांडेड वर्जन है, जैसा कि पहले की रिपोर्ट्स और लीक्स में देखा गया था।

vivo X200 FE स्पेसिफिकेशंस

vivo Taiwan ने इस स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन vivo Malaysia ने X200 FE की प्री-ऑर्डर डिटेल्स दी हैं जिसमें कुछ जानकारियां जरूर उजागर हो गई हैं।

  • डिस्प्ले: vivo X200 FE फोन में 6.31 इंच का “ZEISS Master Colour Display” दिया जाएगा। यह पैनल LTPO AMOLED स्क्रीन पर बेस्ड होगा। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,216p रिजॉल्यूशन मिल जाएगा।
  • रैम और स्टोरेज: vivo X200 FE में ग्राहकों को स्पीड के लिए 12GB RAM और स्पेस के लिए 512GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। जबकि लॉन्च के वक्त और भी स्टोरेज आ सकते हैं।

  • चिपसेट: परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी मोबाइल में दमदार MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलने वाला है। इसमें सभी बड़े कोर वाले सीपीयू में अब प्राइम कॉर्टेक्स-एक्स4 कोर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.4 गीगाहर्ट्ज है, जबकि Dimensity 9300 की क्लॉक स्पीड 3.25 गीगाहर्ट्ज है।
  • कैमरा :vivo X200 FE में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा होगा। जो ऑटोफोकस के साथ आएगा। वहीं, बैक पैनल पर ZEISS के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस लगाया जा सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: vivo X200 FE में लंबे बैकअप के लिए 6,500mAh की Silicon-Carbon बैटरी मिल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • अन्य: vivo X200 FE डिवाइस में IP68/IP69 रेटिंग मिलेगी। जो डिवाइस को पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here