
Vivo जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपने X200 लाइनअप के अगले स्मार्टफोन के साथ कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप रेस में शामिल हो सकता है। पहले ऐसी उम्मीद थी कि कंपनी X200 Pro Mini को ग्लोबली लॉन्च करेगी, लेकिन अब लीक एक अलग कॉम्पैक्ट फोन की ओर इशारा कर रहे हैं। अफवाह है कि इस डिवाइस का नाम Vivo X200 FE होगा और यह पहले की अपेक्षा जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स में दस्तक दे सकता है। जिसमें भारत भी शामिल है, हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की ग्लोबल रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन टिपस्टर पारस गुगलानी के नए लीक में X200 FE के रिटेल बॉक्स, डिजाइन, कलर ऑप्शंस और लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है।
Vivo X200 FE लॉन्च डेट (संभावित)
- टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) द्वारा X पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, Vivo X200 FE की संभावित ग्लोबल लॉन्च डेट 30 जून 2025 बताई गई है। इससे पहले की रिपोर्ट्स में जुलाई 2025 में लॉन्च होने की बात कही गई थी।
- इस पोस्ट में Vivo X200 FE के स्क्वायर-शेप रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें फोन का नाम और “ZEISS” ब्रांडिंग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
X200 FE Retail Box is here!
Coming soon!
Looks like In June only! 30th June is tentative for global release! #Vivo #X200FE pic.twitter.com/1uVNSmjo9U
— Paras Guglani (@passionategeekz) June 15, 2025
- यह संकेत देता है कि यह डिवाइस Vivo X200 और X200 Pro की तरह ही ZEISS के साथ साझेदारी में बनाए गए समान इमेजिंग एल्गोरिदम और कैमरा फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
- पिछले हफ्ते Vivo X200 FE को गीकबेंच लिस्टिंग में ‘V2503’ मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था, जिससे यह सामने आया कि इसमें MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया जाएगा।
Vivo X200 FE डिजाइन और कलर ऑप्शंस (संभावित)
- टिपस्टर द्वारा की गई एक और पोस्ट में Vivo X200 FE के सभी रंगों का खुलासा किया गया है, जिनमें काले (Black), पीले (Yellow), गुलाबी (Pink) और नीले (Blue) शेड्स शामिल हैं।
- फोन के रियर डिजाइन को करीब से देखने पर सामने आया है कि X200 FE में एक ओवल-शेप कैमरा हाउसिंग होगा, जिसके सेंटर में ZEISS ब्रांडिंग दी गई है।
Vivo X200 FE Launching on 30th June Globally!! #X200FE as stated earlier! pic.twitter.com/am8Xn68qH5
— Paras Guglani (@passionategeekz) June 16, 2025
- फोन के रियर में तीन कैमरे होंगे, जिसमें तीसरा कैमरा मुख्य मॉड्यूल के बगल में स्थित होगा और उसके साथ एक रिंग शेप में LED फ्लैश भी मौजूद होगा।
- साइड डिजाइन की बात करें तो, पिंक, येलो और ब्लैक रंग वाले वेरिएंट्स में ब्लैक-कलर साइड फ्रेम हो सकता है, जबकि ब्लू वैरियंट में रियर पैनल के समान कलर का ही फ्रेम देखने को मिलेगा।
- तस्वीरों से यह भी स्पष्ट होता है कि Vivo X200 FE दरअसल Vivo S30 Pro Mini का ही रीब्रांडेड वर्जन है, जैसा कि पहले की रिपोर्ट्स और लीक्स में देखा गया था।
- अंत में टिपस्टर द्वारा शेयर की गई एक इमेज में एक प्री-ऑर्डर इनवाइट दिखाई गई है, जिसमें फोन को बुक करने पर RM1656 (मलेशियन रिंगिट), यानी लगभग ₹33,700 के एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स मिलने की बात कही गई है। इससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
यदि वीवो एक्स200 एफई वीवो एस30 प्रो मिनी का ग्लोबल वर्जन बन जाता है, तो उम्मीद है कि स्मार्टफोन में नीचे दिए गए स्पेसिफिकेशन होंगे:
- डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन 6.31-इंच का फ्लैट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले ऑफर कर सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
- प्रोसेसर: जैसा कि पहले बताया गया है, Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। यही चिपसेट हाल ही में लॉन्च हुए Vivo T4 Ultra में भी देखने को मिला था।
- स्टोरेज: यह फोन बेस वैरियंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, जबकि टॉप में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकता है।
- कैमरा: कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। तुलना करें तो, भारत में OnePlus 13s में 5,850mAh और Xiaomi 15 में 5,240mAh की बैटरी दी गई है।
- सॉफ्टवेयर: Vivo X200 FE में Funtouch OS 15 देखने को मिल सकता है। यह फोन चार साल के Android अपग्रेड्स और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आ सकता है, जैसा कि X200 और X200 Pro के साथ भी देखने को मिला था।












