15,000 तक का कौन सा 5G फोन बेस्ट है? यहां देखें Redmi 15 और iQOO Z10x का फोन कंपैरिजन

Join Us icon

Redmi 15 5G फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जो 7,000एमएएच बैटरी के साथ आया है। इस 15 हजार से कम के 5जी फोन की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है जो Snapdragon प्रोसेसर पर काम करता है। इसी प्राइस रेंज में iQOO Z10x 5G फोन पहले से बाजार में मौजूद है जो 6,500एमएएच बैटरी और Dimensity प्रोसेसर की ताकत से लैस है। 15,000 तक का कौन सा 5जी फोन बेस्ट है? यह जानने के लिए हमने रेडमी 15 और आइकू ज़ेड10एक्स का कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

वेरिएंट्सRedmi 15iQOO Z10x
6GB RAM + 128GB Storage₹14,999₹13,499
8GB RAM + 128GB Storage₹15,999₹14,999
8GB RAM + 256GB Storage₹16,999₹16,499

रेडमी 15 5जी फोन आइकू ज़ेड10 एक्स से महंगा है। दोनों 5जी फोन की शुरुआती कीमत में 1,500 रुपये का अंतर है। 6जीबी रैम वाला 5जी फोन खरीदना है जो आइकू ज़ेड10एक्स के लिए 13,499 रुपये चुकाने होंगे और रेडमी 15 को लिए 14,999 रुपये खर्च करने होंगे।

जैसे-जैसे वेरिएंट बढ़ता है Redmi 15 और iQOO Z10x के बीच का प्राइस डिफरेंस कम होता जाता है। 8जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वाला 5जी फोन परचेज करना है तो रेडमी 15 15,999 रुपये का मिलेगा, वहीं आइकू ज़ेड10एक्स सिर्फ 14,999 रुपये में पाया जा सकेगा। इसी तरह 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट रेडमी 15 में 16,999 रुपये और आइकू ज़ेड10एक्स में 16,499 रुपये का है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सRedmi 15iQOO Z10x
डिस्प्ले6.9″ 144Hz LCD Display6.72″ 120Hz LCD Display
प्रोसेसरSnapdragon 6s Gen 3MediaTek Dimensity 7300
रैम8GB LPDDR4X RAM8GB LPDDR5 RAM
स्टोरेज256GB UFS 2.2 storage256GB UFS 3.1 storage
बैक कैमरा50MP Dual Camera50MP Dual Camera
सेल्फी कैमरा8MP Front Camera8MP Front Camera
बैटरी7,000mAh Battery6,500mAh Battery
चार्जिंग33W + 18W reverse charging44W FlashCharge
5जी बैंड7 5G Bands8 5G Bands

डिस्प्ले

रेडमी 15 5जी फोन को 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इसपर 144हर्ट्ज़ अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 850nits ब्राइटनेस मिलती है। इस स्मार्टफोन डिस्प्ले को TÜV सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है।

आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन में 2408 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1050nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल भी TÜV आई प्रोटेक्शन सर्टिफाइड है। वहीं फोन को मजबूती देने के लिए इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है।

प्रोसेसर

रेडमी 15 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित हायपरओएस 2 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हमारी टेस्टिंग में यह 4,63,289 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

आइकू ज़ेड10एक्स (आईक्यूओओ) की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित फनटच 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है जो 2GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 6,96,045 आया था।

91मोबाइल्स ने दोनों स्मार्टफोंस की प्रोसेसिंग पावर जानने के लिए इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए हैं, जिनका रिजल्ट नीचे लगी टेबल में देखा जा सकता है।

बेंचमार्क टेस्टRedmi 15iQOO Z10x
एनटूटू4,63,2896,96,045
सिंगल-कोर गीकबेंच926862
मल्टी-कोर गीकबेंच2,2622,577
पीसीमार्क परफॉर्मेंस12,18010,583
जीएफएक्स बेंच2,6204,549
बर्नआउट53.6%62.2%

मेमोरी

रेडमी 15 और आइकू ज़ेड10एक्स दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध हैं जिन्हें 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो इन्हें 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है।

नया रेडमी 15 5जी फोन LPDDR4X तकनीक पर लाया गया है जब्कि आइकू ज़ेड10एक्स LPDDR5 रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। यह दर्शाता है कि आइकू फोन रेडमी मोबाइल की तुलना में अधिक फास्ट ऐप ओपन कर सकता है और ज्यादा स्मूथ मल्टीटास्किंग कर सकता है। इसी तरह रेडमी 15 में मौजूद UFS 2.2 को आइकू ज़ेड10एक्स में दी गई UFS 3.1 की तुलना में स्लो कहा जाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi 15 और iQOO Z10x, दोनों 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं। रेडमी फोन में जहां HyperOS 2 मिलता है वहीं आइकू मोबाइल Funtouch OS 15 से लैस हैं। आइकू ज़ेड10एक्स में जहां 6 थर्ड पार्टी ऐप्स को मिलाकर कुल 53 प्री-लोडेड ऐप्स आती हैं, वहीं रेडमी 15 66 प्री-लोडेड ऐप्स के साथ आता है जिनमें 19 ऐप्स थर्डपार्टी हैं।

दोनों ही कंपनियां अपने स्मार्टफोंस को दो जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ लेकर आई है। आइकू ज़ेड10एक्स में जहां 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। वहीं रेडमी 15 5जी फोन में 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त होगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 15 5जी फोन ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन में भी फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Redmi 15 और iQOO Z10x दोनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन हैं। रेडमी 15 5जी जहां 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है वहीं आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन में 6,500एमएएच बैटरी दी गई है। रेडमी मोबाइल में जहां 4+ साल की बैटरी हेल्थ दी जा रही है, वहीं आइकू अपने फोन में 5 साल की बैटरी हेल्थ देने का दावा कर रही है।

बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी 15 5जी फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 18वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी जा रही है। वहीं आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी क्षमता को परखने के लिए हमने इनमें कुछ टेस्ट किए हैं, जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

बैटरी टेस्टRedmi 15iQOO Z10x
पीसीमार्क बैटरी14 घंटे, 54 मिनट14 घंटे, 21 मिनट
YouTube बैटरी ड्रॉप (30 मिनट)2 प्रतिशत2 प्रतिशत
PUBG बैटरी ड्रॉप (30 मिनट)6 प्रतिशत2 प्रतिशत
COD बैटरी ड्रॉप (30 मिनट)6 प्रतिशत7 प्रतिशत
चार्जिंग टाइम (20%-100%)78 मिनट87 मिनट

किसे चुनें

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चलाना चाहते हैं तो रेडमी 15 और आइकू ज़ेड10एक्स दोनों ही आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। रेडमी फोन की 7,000एमएएच बैटरी आइकू ज़ेड10एक्स ही 6,500एमएएच बैटरी से कुछ अधिक चलती है। लेकिन ओवरॉल दोनों ही फोन लंबा बैकअप देने में सक्षम है। Redmi 15 को कंपनी ने रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस किया है जो आइकू ज़ेड10एक्स में नहीं मिलती है। इसे प्लस प्वाइंट कहा जाएगा।

वहीं अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो iQOO Z10x स्मार्टफोन रेडमी 15 पर कुछ भारी पड़ता है। आइकू मोबाइल में दिया गया चिपसेट रेडमी फोन की तुलना में अधिक फास्ट और बेहतर प्रोसेसिंग पावर दे सकता है। वहीं मोबाइल गेमिंग के लिए आइकू ज़ेड10एक्स में लार्ज ग्रेफाइट कूलिंग एरिया भी दिया गया है जिसकी कमी Redmi 15 में खलती है। यानी अगर आप कम कीमत में बेहतर प्रोसेसिंग वाला फोन चाहते हैं तो रेडमी 15 की जगह आइकू ज़ेड10एक्स को चुना जा सकता है।

कैमरा या डिस्प्ले के ​हिसाब से देखें तो यहां आइकू ज़ेड10एक्स और रेडमी 15 में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों का फोटोग्राफी रिजल्ट तकरीबन एक समान ही आएगी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ काम करेगा। दोनों में ही बड़ी डिस्प्ले मिल जाती है जो ऐवरेज ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। iQOO Z10x और Redmi 15 की शुरुआती कीमत में 1,500 रुपये का डिफरेंस है। अपने बजट और ब्रांड प्रेफरेंस के ​अनुसार आप कोई भी 5जी फोन चुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here