
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi अपनी के-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें अगले महीने यानी अक्टूबर में Redmi K90 और Redmi K90 Pro जैसे तो तगड़े स्मार्टफोंस आने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले ही K90 को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जहां इसके चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इसके साथ ही इस लाइनअप को लेकर लगातार जानकारी लीक में शेयर की जा रही है। आइए, आगे आपको सभावित डिटेल्स देते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K90 और K90 Pro को क्रमशः 2510DRK44C और 25102RKBEC मॉडल नंबर के साथ एंट्री मिल सकती है। इनमें से कथित Redmi K90 को 3C डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि यह फोन 100W चार्जर के साथ बाजार में आ सकता है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपने अपकमिंग K-सीरीज फोन में अपग्रेडेड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दे सकती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार Redmi K90 में 6.59-इंच फ्लैट RGB OLED LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। सुरक्षा के लिए आगामी फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Redmi K90 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है यह भी पूर्व मॉडल से बड़ा अपग्रेड बन सकता है। जबकि 3सी साइट से मिली जानकारी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का इशारा करती है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, प्रीमियम मेटल मिड-फ्रेम और X-axis लीनियर मोटर जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
अगर बात करें Redmi K90 Pro की तो इसमें आगामी लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। इस डिवाइस में 7,500mAh बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जो इसे Redmi K90 से अलग बना सकता है। वहीं, बाकी फीचर्स दोनों फोन में लगभग समान रहने की संभावना है।
आगामी Redmi K90 सीरीज को Xiaomi 17 सीरीज की लॉन्चिंग के लगभग एक महीने बाद पेश किया जा सकता है। यानी, उम्मीद है कि Redmi K90 और K90 Pro को अक्टूबर के आखिर तक चीन में लॉन्च मिल सकता है। भारत में यह श्रृंखला पोको ब्रांड के नाम के साथ आ सकती है।
Redmi K90 सीरीज का मुकाबला मिड रेंज में iQOO Neo 10, realme GT 7 और OnePlus 13R जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह सीरीज उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है जो पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन वाले स्मार्टफोन पसंद करते हैं। अगर आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड फोटोग्राफी वाले फोंस देख रहे हैं तो Redmi K90 और K90 Pro आपके लिए आने वाले समय में अच्छे विकल्प बन सकते हैं। इनके लिए आप इंतजार कर सकते हैं। हम ऐसे ही आपको इन मोबाइल्स के बारे में अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।









