Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म! जानें कब होंगे इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

शाओमी ने पिछले महीने ही अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी नोट 15 सीरीज का विस्तार किया था। ब्रांड की ओर से दो मोबाइल फोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च किए गए थे। कंपनी इन्हें अब ग्लोबली पेश करने वाली है। ये दोनों रेडमी फोन भारत आ रहे हैं। लीक में Redmi Note 15 Series इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है। वहीं ये दोनों मोबाइल इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन साइट और TDRA पर भी लिस्ट हो गए हैं।

सामने आई जानकारी के मु​ताबिक रेडमी नोट 15 सीरीज अगले साल भारतीय बाजार में पेश की जाएगी। Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ जनवरी 2025 में इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। गौरतलब है कि रेडमी नोट 14 सीरीज पिछले साल दिसंबर 2024 में भारत में लॉन्च हुई थी। यानी इस बार मोबाइल यूजर्स को नए रेडमी फोंस के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि नोट 15 सीरीज की लॉन्च टाइल अभी लीक में सामने आई है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसे दिसंबर महीने ही ग्लोबल पेश कर दे। लिहाजा कंपनी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने तक Redmi Note 15 Series इंडिया लॉन्च को बारे में पुख्ता तौर पर अभी कुछ कहना मुश्किल होगा। वहीं ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट होने के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही इनसे जुड़ी अन्य जानकारी भी सामने आ जाएगी।

Redmi Note 15 Pro+ दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। वहीं Redmi Note 15 Pro मीडियाटेक के Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। दोनों में ही एंड्रॉयड 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 मिलता है। बता दें इन फोंस में 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप लगा है और साथ ही Xiaomi Pascal T1S सिग्नल एन्हांसमेंट चिप भी दी गई है।

फोटोग्राफी के प्रो मॉडल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT600 मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं प्रो+ मॉडल 50MP Light Fusion 800 मेन OIS सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2.5X 50MP टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। नोट 15 प्रो में 20MP और नोट 15 प्रो+ में 32MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus 5G फोन 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। ये फोन IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफाइड है जो इन्हें पानी व धूल से बचाता है।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 15 प्रो और नोट 15 प्रो+ 5जी फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए नोट 15 प्रो में 45W फास्ट चार्जिंग और नोट 15 प्रो+ में 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं दोनों मोबाइल 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं। गौरतलब है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 Pro+ स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स चीन में लाए गए मोबाइल से कुछ अलग मिल सकती है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here