इस सप्ताह ये नए मोबाइल होंगे लॉन्च, आएंगे सस्ते realme से लेकर महंगे OnePlus फोन

Join Us icon

अक्टूबर का महीना पूरी दुनिया के मोबाइल बाजार के लिए यादगार साबित हो रहा है। इस महीने कई नए और पावरफुल फ्लैगशिप फोन लाए गए हैं जिन्होंने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। अब महीने के आखिरी सप्ताह यानी 26 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच भी नए स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक देने वाले हैं। इस हफ्ते इंडिया में तो कोई नया मोबाइल लॉन्च नहीं होगा लेकिन विदेशी बाजारों में लेटेस्ट फोन एंट्री लेने जा रहे हैं। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 15

लॉन्च डेट – 27 अक्टूबर

वनप्लस 15 Qualcomm के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। चाइना में इसे 16GB RAM + 1TB Memory पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए वनप्लस 15 5जी फोन को 7,000mAh Battery से लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। इसके साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AirVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15 के बैक पैनल पर 50MP Sony LYT-700 मेन सेंसर, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जा सकता है। वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन में 6.78-इंच 1.5K फ्लैट स्क्रीन दी जाएगी जो OLED LTPO पैनल पर बनी होगी। इस पर 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

OnePlus Ace 6

लॉन्च डेट – 27 अक्टूबर

वनप्लस ऐस 6 कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि पावर बैकअप के लिए इसे 7,800एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल चीन में 16GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 1TB Storage मिल सकती है।

यह वनप्लस फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 6 की स्क्रीन पर यूजर्स को 60Hz से लेकर 165Hz तक की रिफ्रेश रेट मिलेगी। यह 1.5K BOE OLED डिस्प्ले हो सकती है जिसपर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS कैमरा मिलेगा। ऐस 6 को कंपनी IP66 + IP68 + IP69 और IP69K रेटिंग के बाजार में उतारेगी।

iQOO Neo 11

लॉन्च डेट – 30 अक्टूबर

फ्लैगशिप फोन आइकू 15 के बाद अब कंपनी नया हाईएंड डिवाइस आइकू नियो 11 लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी कंफर्म नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। हाल ही गीकबेंच पर iQOO Neo 11 को 16GB RAM से लैस दिखाया गया है। वहीं फोन के बेस वेरिएंट को 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO Neo 11 5G फोन को तगड़ी 7500mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस बात की पुष्टि कंपनी द्वारा की जा चुकी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। यह मोबाइल OLED पैनल पर बनी 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

Vivo X300 series

लॉन्च डेट – 30 अक्टूबर

वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो चीन में लॉन्च हो चुके हैं और अब 30 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं। Vivo X300 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर पर काम करता है। इसमें 6.78-इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल फोन 200MP + 50MP + 50MP बैक कैमरा और 50MP Selfie सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 90W वायर्ड, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 6510mAh बैटरी दी गई है।

Vivo X300 की बात करें तो यह भी Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6,040mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.31-इंच की 1.5K BOE Q10+ OLED फ्लैट डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर सेटअप में 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर लगाया गया है। यह 50एमपी सेल्फी कैमरा वाला वीवो फोन है।

Realme C85 series

लॉन्च डेट – तय नहीं

रियलमी सी85 सीरीज इस सप्ताह एशिया में पेश हो सकती है। इस सीरीज में Realme C85 और Realme C85 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल 7000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह 8GB RAM वाला 5G फोन होगा जो 128GB और 256GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

रियलमी सी85 प्रो के साथ ही रियलमी सी85 5जी फोन भी लाया जाएगा। इस फोन से जुड़े लीक में बताया गया था कि मोबाइल को 6,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। रियलमी सी85 और सी85 प्रो दोनों को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here