
वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने आज इंडियन मार्केट में OnePlus Nord 6 उतार दिया है जो 9000mAh Battery के साथ आया है। बड़ी बैटरी के साथ ही इस मोबाइल फोन में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर भी दिया गया है जिसके साथ 12GB RAM मिलती है। इस नए मिडरेंज वनप्लस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
जैसा कि हमने पहले ही बताया वनप्लस नोर्ड 6 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 9,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 20 घंटे 46 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। OnePlus Nord 6 को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
View this post on Instagram
कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज पर लगाकर ही इसमें 1 घंटे का BGMI gameplay या फिर 2.5 घंटे का YouTube स्ट्रीमिंग टाइम पाया जा सकता है। नए नोर्ड 6 में 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। Bypass Charging तकनीक हैवी परफॉर्मेंस के वक्त फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मोबाइल मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता और डिवाइस हीट नहीं होता है।
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इस फोन की डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल Aqua Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन टच बिना रूकावट काम कर सकता है।

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 23,66,913 AnTuTu Score अचीव का चुका है।
हैवी परफॉर्मेंस या गेम खेलने के दौरान यह स्मार्टफोन गर्म ना हो, इसके लिए नोर्ड 6 में 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसी तरह मोबाइल में मौजूद LPDDR5X RAM स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग करने में मदद करती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Adreno 835 GPU सपोर्ट करता है। वनप्लस की ओर से Nord 6 5G फोन में 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें G2 Wi-Fi Chip लगी है तो कम रेंज वाले एरिया में भी इंटरनेट स्पीड बढ़ा देगी। मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप लगाई गई है जो 3200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट प्रदान करती है। कंपनी इस फोन को 4 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी पैच अपडेट्स के साथ लेकर आई है। मोबाइल में Infrared सेंसर लगा है जिससे यह वनप्लस का फोन टीवी रिमोट बन सकता है।

वनप्लस नोर्ड 6 को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 1.5मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी सुरक्षित बच सकता है। वहीं स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन प्रदान करती है। फोन स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ की लेयर चढ़ाई गई है। इसमें OnePlus Plus Key भी लगी है।
OnePlus Nord 6 का प्राइस 38,999 रुपये है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत है। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जिसका प्राइस 41,999 रुपये है। वनप्लस नोर्ड 6 की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगा और मोबाइल को Fresh Mint, Quick Silver और Pitch Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

वनप्लस कंपनी अपने नए स्मार्टफोन नोर्ड 6 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर भी लेकर आई है। शुरुआती सेल में यह मोबाइल 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। डिस्कांउट के बाद वनप्लस नोर्ड 6 का इफेक्टिव प्राइस 35,999 रुपये पड़ेगा। यह बैंक ऑफर है जिसका फायदा Axis और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। Nord 6 को 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है जो कंपनी वेबसाइट और अमेजन सहित रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।











