बीएसएनएल ने लॉन्च किया 349 रुपये का प्लान, 54जीबी डाटा के सा​थ अनलिमिटेड वॉयस कॉल

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में मची प्रतिस्पर्धा में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बेहद तेजी से नए नए प्लान्स पेश कर रही है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में 99 रुपये और 319 रुपये के दो प्रीपेड प्लान पेश किये हैं जो यूजर्स को 26 दिन तथा 90 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा प्रदान करते हैं। वहीं अब कंपनी की ओर से 349 रुपये का एक और प्लान पेश किया गया है जो ढ़ेर सारे डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है।

बीएसएनएल की ओर से 349 रुपये का प्लान कंपनी के प्रीपेड कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। यह प्लान 54 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान के तहत बीएसएनएल ग्राहकों को 1जीबी डाटा प्रतिदिन दे रही है। हर दिन 1जीबी के हिसाब से प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 54जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त हो रहा है।

Pic credit - Indianexpress
Pic credit – Indianexpress

इंटरनेट डाटा के साथ ही 54 दिनों के लिए कंपनी लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दे रही है, जो रोमिंग के दौरान भी काम करती है। वहीं प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। बीएसएनएल की ओर से यह नया प्लान पूरे देश में जारी कर दिया गया है तथा इसका रिचार्ज दिल्ली व मुंबई को छोड़कर किसी भी राज्य व सर्किल के यूजर्स करा सकते हैं।

ध्यान रहें कि बीएसएनएल अभी कुछ ही सर्किल्स में अपनी 4जी सर्विस दे रही है। लिहाज़ा कंपनी ओर से दिया जा रहा 54जीबी डाटा 3जी की स्पीड पर ही काम करेगा। वहीं आपको यह भी बता दें कि बीएसएनएल जिस गति से टेलीकॉम बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है उस हिसाब से कंपनी जल्द ही देश में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस का विस्तार करने वाली है।