
ओपो रेनो 16 सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने एक साथ दो नए मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro पेश किए हैं। दोनों की कैमरा के माहिर मोबाइल हैं जिनमें 200MP Camera लगाया गया है। सीरीज के प्रो मॉडल की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और ओपो रेनो 16 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
OPPO Reno 16 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16 छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट 5जी फोन है। इसे 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट सर्फेस वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460PPI, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह नया ओप्पो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए एसजीएस सर्टिफाइड ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।

OPPO Reno 16 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 SUPER ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM G720 MC8 जीपीयू दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस ओपो मोबाइल में 120fps पर गेम खेले जा सकते हैं।
ओपो रेनो 16 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर व 116 डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical व 120x digital zoom वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। ओपो रेनो 16 50MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16 5G फोन में तगड़ी 6700mAh battery दी गई है। देखा जाए तो छोटी स्क्रीन वाले फोन में इतनी बड़ी बैटरी देने के लिए ओपो की तारीफ तो बनती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने क लिए इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। स्मार्टफोन में Bypass चार्जिंग तकनीक भी दी गई है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।
यह ओपो 5जी फोन LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने में मदद करता है। वहीं स्मार्टफोन में OPPO AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमे Wi-Fi 6 Bluetooth 5 और NFC के विकल्प भी मौजूद हैं। इस ओप्पो मोबाइल को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो मिट्टी, कीचड़ और पानी में फोन गिरने पर भी इसे सुरक्षित रखेगा।

OPPO Reno 16 5G प्राइस
ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन 12GB RAM और 16GB RAM के साथ चीन में लॉन्च हुआ है जिसे 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर लाया गया है। इस ओपो 5जी फोन की कीमत 3499 युआन से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 49 हजार रुपये के करीब है। इसमें 12GB RAM + 256GB storage मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट का प्राइस 4899 युआन यानी 69 हजार रुपये के करीब है जिसमें 16GB RAM + 1TB Memory लगी है। चाइना में इसे Galaxy Purple, Heartbeat और Moonlight Is Dark नाम के कलर्स में लॉन्च किया गया है।












