
Redmi आने वाले महीनों में अपनी के100 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 को लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। जिसमें K100 के अहम फीचर्स सामने आए हैं। आइए, आगे जानते हैं इस आगामी फोन में क्या खास मिल सकता है।
Redmi K100 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
लीक के अनुसार Redmi का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। टिप्स्टर ने फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Redmi K100 नाम से आ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार Redmi K100 फोन में 60mm टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Samsung JN5 50MP सेंसर लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह कैमरा 10cm तक की दूरी से टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की संभावना है। टेलीफोटो कैमरे में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है।
टिप्स्टर के अनुसार आगामी Redmi K100 फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 1/1.56-इंच का बड़ा सेंसर इस्तेमाल हो सकता है। दावा किया गया है कि यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन दमदार कैमरा एक्सपीरियंस दे सकता है।
लीक में यह भी बताया गया है कि Redmi K100 फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है और इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है।
8000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
अपकमिंग Redmi K100 फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और IP68/IP69 रेटिंग वाला डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन मिल सकता है।
फिलहाल Redmi की ओर से K100 सीरीज को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सीरीज को आने वाले सितंबर में लॉन्च कर सकती है। वहीं, कुछ दिनों में इसे लेकर और जानकारी मिलने की उम्मीद है। यह मिड रेंज में दमदार विकल्प बनकर आ सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।








