
इनफिनिक्स ने आज ही इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया है जो 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है। वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि कंपनी आने वाले दिनों भारतीय बाजार में एक और नया मोबाइल फोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। लीक में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की फोटो सहित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ गई है।
Infinix Hot 70 Pro इंडिया लॉन्च की जानकारी टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ की ओर से मिली है। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मोबाइल जल्द ही इंडियन मार्केट में अनाउंस किया जाएगा। लीक के अनुसार जुलाई के अंत या फिर अगस्त के शुरुआती दिनों में इस इनफिनिक्स 5जी फोन को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G डिजाइन
लीक हुई फोटो से जानकारी मिली है कि इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन Dot Matrix Display डिजाइन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा लेंस लगे हैं जिनके साथ ही छोटी भी डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले भी दी गई है।

इस डॉट मैट्रिक्स में लाइट्स लगाई गई है जो अलग-अलग एनिमेशन बनाती है। वहीं कॉल व नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर यह ग्लो भी करेगी। हालांकि इतनी छोटी Dot Matrix रियल लाइफ यूज़ में कितना काम आएगी और कितनी अटरेक्टिव लगेगी, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया जा सकता है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला 6nm MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी भी लीक में सामने आई है।

लीक के अनुसार Infinix Hot 70 Pro 5G फोन इंडिया में 8GB RAM पर लॉन्च होगा और इसके टॉप वेरिएंट में 256GB storage दी जाएगी। इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh दिए जाने की जानकारी सामने आई है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेंसर्स मिलेंगे। लीक के अनुसार इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि यह 5जी फोन एआई फीचर्स से भी लैस होगा।

Infinix Hot 70 4G स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 70 स्मार्टफोन हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है जो MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर के साथ आया है। इस मोबाइल में 6000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 4G में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। SGS सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ही इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। यह मोबाइल कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है जिसे कंपनी ने Dynamic Shine Design का नाम दिया है। यानी गर्मी बढ़ने पर इस फोन का रंग बदल जाता है। फोन की फुल डिटेल आप 91मोबाल्स पर पढ़ सकते हैं।









