
Redmi की अपकमिंग K100 सीरीज पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में में बनी हुई है। इसमें बेस और प्रो मॉडल्स आएंगे। वहीं, अब लॉन्च से पहले नया लीक सामने आया है, जिसमें Redmi K100 Pro के लगभग सभी बड़े स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लाइनअप सितंबर या अक्टूबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे इसमें आने वाले मोबाइल्स की संभावित डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Redmi K100 Pro में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह फ्लैगशिप चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और AI फीचर्स के लिए पावरफुल माना जा रहा है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो अल्ट्रा-हाई 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह मोबाइल गेमिंग और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस के मामले में खास साबित हो सकता है।

बैटरी को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Redmi K100 Pro में 8000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में 8500mAh बैटरी का भी जिक्र किया गया था। इसके साथ फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। खास बात यह है कि Redmi K सीरीज के बेस मॉडल में पहली बार वायरलेस चार्जिंग मिलने की बात सामने आई है।
आगामी Redmi K100 Pro में 200MP का बड़ा प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। जो मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को कैमरा परफॉरमेंस के मामले में भी फ्लैगशिप लेवल का बना सकती है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में भी कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। लीक के अनुसार फोन में ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिमेट्रिकल स्पीकर्स और IP68 + IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जिससे यह डस्ट और वाटर से सुरक्षित रह सकता है।
कीमत की बात करें तो Redmi K100 Pro पहले के मुकाबले महंगा हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4000 युआन यानी करीब 57 हजार रुपये रखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Redmi K100 Pro का मुकाबला iQOO, OnePlus और Realme के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। यदि आप चीन में हैं और फ्लैगशिप फोन चाहते हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









