3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ Motorola Edge 70 Pro+ की पहली सेल शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

Motorola ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया है। वहीं, अब इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। बता दें कि यह फोन Edge 70 Series का चौथा मॉडल है। इसमें पहले से Moto Edge 70, Edge 70 Fusion और Edge 70 Pro मौजूद हैं, लेकिन Edge 70 Pro Plus सबसे प्रीमियम है। डिवाइस में शानदार डिजाइन, पावरफुल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स दिए गए है। खास बात यह है कि सेल में ऑफर्स के साथ आप इसे कम दाम में ले सकते हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ कीमत और ऑफर्स

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में कीमत 8GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 47,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Satin-Luxe PANTONE Zinfandel, Sculpted Wood PANTONE Chicory Coffee और Twill Inspired PANTONE Stormy Sea जैसे प्रीमियम कलर्स में उपलब्ध है।

ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर सेल होगा।

Motorola Edge 70 Pro+ स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का 1.5K Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में quad-curved डिजाइन और 96.8 प्रतिशत screen-to-body ratio और 5200nits तक की peak brightness मिलेगी। यही नहीं सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और Smart Water Touch जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ फोन को 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। बेहतर cooling के लिए इसमें 4600mm² vapour chamber लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 3.5x optical zoom और 50x AI Super Zoom Pro सपोर्ट वाला 50MP periscope telephoto lens और 50MP ultra-wide कैमरा दिया गया है। जो macro shots भी क्लिक कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP autofocus फ्रंट कैमरा मिलता है। सभी कैमरे 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps तक सपोर्ट करते हैं।

पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन में 6500mAh silicon-carbon बैटरी दी गई है। जो 90W wired fast charging और 15W wireless charging सपोर्ट करती है। डिवाइस IP68 और IP69 ratings के साथ आता है और इसे MIL-STD-810H certification भी मिला हुआ है।

Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी इसमें 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसके अलावा Moto Secure 5.0 और 24/7 Moto Premium Care सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में motoAI 2.0, Google Photos AI editing tools, Gemini, Copilot और Perplexity जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।

motorola-edge-70-pro-plus-india-launch-date-50mp-periscope-camera-50x-ai-zoom

Motorola Edge 70 Pro+ का मुकाबला OnePlus, iQOO, Xiaomi और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोंस होगा। यदि आप प्रीमियम फोन देख रहे हैं और बजट 50 हजार के अंदर है तो इसे चुन सकते हैं यह हर मामले में आपको बढ़िया अनुभव दे सकता है। उम्मीद करते हैं यह डिटेल्स आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here