
वीवो ने साल की शुरुआत में इंडिया में अपना पावरफुल स्मार्टफोन vivo X200T लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6200mAh battery, 50MP Selfie, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 9400 Plus की ताकत से लैस होकर आया था। आज यह मोबाइल अपने सबसे कम रेट पर बिक रहा है। कंपनी की ओर से इस वीवो 5जी फोन पर 6000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन को छूट के साथ कैसे और कहां से खरीद सकते हैं, इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo X200T प्राइस
vivo X200T 12GB RAM वाला 5G फोन है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसका 256GB मेमोरी वाला फोन 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में लाया गया था। अब इन दोनों वेरिएंट्स पर पूरे 6,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। छूट के साथ 12GB + 256GB वेरिएंट 53,999 रुपये का पड़ेगा और 12GB + 512GB वेरिएंट 63,999 रुपये का मिलेगा।
| vivo X200T | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹59,999 | ₹6,000 | ₹53,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹69,999 | ₹6,000 | ₹63,999 |
वीवो फोन पर 6000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग फ्लिपकार्ट पर पाया जा सकता है। मजे की बात यह है कि फोन का छूट क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों पर दी जा रही है। वहीं फुल पेमेंट करने पर भी यह डिस्कांउट पाया जा सकता है और किश्तों पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को भी 6 हजार की छूट मिलेगी। गौरतलब है कि यह स्कीम सीमित समय के लिए ही लाई गई है।
अगर आप वीवो वेबसाइट से यह फोन खरीदते हैं तो देश के लगभग सभी बड़े बैंक के कार्ड्स पर छूट का लाभ मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट से मोबाइल परचेज करने पर HDFC, SBI और AXIS बैंक ग्राहकों को 6 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। बताते चलें कि वीवो एक्स200टी को Stellar Black और Seaside Lilac कलर में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के साथ वीवो 5जी फोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए क्लिक करें : वीवो / फ्लिपकार्ट

vivo X200T स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स200टी 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 28,21,319 AnTuTu score अचीव कर चुका है। हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4.5K Liquid Cooling Vapor Chamber दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन एक्स200टी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है जिसमें वीवो का इन-हाउस VCS 2.0 कलर सिस्टम इस्तेमाल किया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50-मेगापिक्सल Sony IMX921 मेन सेंसर दिया गया है जो 50-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड Samsung JN1 लेंस और 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो 3x Sony IMX882 सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo X200T 5G फोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो वीवो एक्स200टी 5जी फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसे 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
पावर बैकअप के लिए vivo X200T 5G फोन में तगड़ी 6200mAh battery लगाई गई है। कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में यह तकरीबन 35 घंटे का YouTube Playback टाइम दे सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery स्कोर 16 घंटे, 14 मिनट का आ चुका है। वहीं बड़ी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

यह वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। स्मार्टफोन में LPDDR5X Ultra RAM तकनीक दी गई जो स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग प्रदान करती। यह वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो डिवाइस को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ ही NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।









