Oppo Find N7 लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, मिल सकती है 7.6 इंच स्क्रीन

Join Us icon

Oppo अपने नए बुक स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जो Oppo Find N6 का सक्सेसर हो सकता है। इस आने वाले फोन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि कंपनी एक फोल्डेबल फोन की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि अभी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे Oppo Find N7 नाम से पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Find N7 स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक जानकारी के अनुसार संभावित Oppo Find N7 फोन में लगभग 7.6 इंच की इंटरनल फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है। वहीं बाहर की तरफ करीब 5.5 इंच की दूसरी स्क्रीन दी जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्क्रीन की सप्लाई Samsung Display और BOE जैसी कंपनियां कर सकती हैं।

प्रोसेसर डिटेल्स

लीक में बताया जा रहा है कि Oppo का नया फोल्डेबल Oppo Find N7 फोन Qualcomm की अगली पीढ़ी की Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप के साथ आ सकता है। फिलहाल यह फोन शुरुआती टेस्टिंग में हो सकता है, इसलिए लॉन्च तक इसके फीचर्स में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Oppo Find N7 फोन में नई hinge तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे स्क्रीन के बीच दिखाई देने वाली लाइन यानी crease काफी कम हो सकती है। टिप्स्टर का दावा है कि Oppo की यह नई तकनीक बाजार में मौजूद कई फोल्डेबल फोंस से बेहतर साबित हो सकती है।

Oppo Find N7 फोन में Apple से प्रेरित डिजाइन देखने को मिल सकता है। यानी कंपनी इस बार ज्यादा प्रीमियम और क्लीन डिजाइन पर फोकस कर सकती है।

Oppo Find N7 लॉन्च टाइमलाइन लीक

Digital Chat Station के मुताबिक Oppo का यह नया फोल्डेबल फोन साल 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि अगले साल Oppo के अलावा Honor, Xiaomi और Vivo भी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में उतार सकते हैं। इन सभी मॉडल्स में टक्कर भी देखने को मिल सकती है।

कंपनी की ओर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से लगता है कि आने वाले समय में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में मुकाबला दमदार होने वाला है। यदि आप बुक स्टाइल फोल्ड डिवाइस लेना चाहते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here