Vivo Y6e जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console सपोर्टेड डिवाइस लिस्टिंग में सामने आई जानकारी

Join Us icon

Vivo अपने Y-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। क्योंकि कंपनी का नया स्मार्टफोन Vivo Y6e Google Play Console Supported Devices लिस्ट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के नाम और मॉडल नंबर की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y6e लिस्टिंग

Google Play Console Supported Devices लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y6e स्मार्टफोन का मॉडल नंबर “V2559A” है। वहीं, इसके साथ डिवाइस कोड “PD2559” भी दर्ज किया गया है। इसी लिस्टिंग में फोन का नाम Vivo Y6e भी देखा जा सकता है। जिससे लगता है कि Vivo नया Y सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर पहले लॉन्च हो चुके Vivo Y60 स्मार्टफोन से भी जुड़ा हुआ है। इससे उम्मीद है कि Vivo Y6e चीन में पहले आए Y60 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इससे पहले भी कंपनी Vivo Y60s, Vivo Y60m और Vivo Y6t जैसे कई स्मार्टफोंस लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें Y60 सीरीज के रीब्रांड मॉडल माना जाता है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Vivo Y6e में भी वही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं जो Vivo Y60 में दिए गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों मोबाइल्स के बीच मुख्य अंतर मेमोरी या स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का हो सकता है। Vivo पहले भी अलग-अलग मार्केट्स में एक जैसे हार्डवेयर के साथ नए नाम वाले स्मार्टफोन लॉन्च करता रहा है।

फिलहाल Vivo Y6e के फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और भी डिटेल्स लीक हो सकती हैं। यदि यह फोन Vivo Y60 का रीब्रांडेड वर्जन बनता है तो इसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बजट सेगमेंट के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Vivo Y60 के फीचर्स

Vivo Y60 में 6.74-इंच का HD+ (1600×720 पिक्सल) LCD फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में हाई ब्राइटनेस मोड के साथ 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, स्मूद टच एक्सपीरियंस के लिए 120Hz, 180Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह डिस्प्ले TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें प्रोफेशनल आई प्रोटेक्शन मोड, True DC डिमिंग, एंटी-ग्लेयर पेपर जैसी कोटिंग और डार्क मोड जैसे फीचर्स भी हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo Y60 Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हैं, जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 613 GPU मौजूद है। इसमें 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही Memory Fusion टेक्नोलॉजी के जरिए RAM को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप Vivo Y60 के रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। बैटरी के मामले में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यदि आप Vivo Y6e लेना चाहें तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here