
स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई N Series का ऐलान कुछ दिन पहले ही किया था। वहीं, अब पुष्टि की है कि इस लाइनअप का पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। जहां इसके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स पता चल गए हैं। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus N6 डिटेल्स
OnePlus के अनुसार नई N Series खासतौर पर भारत के युवा और नई पीढ़ी के यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है। कंपनी इसे 18,000 रुपये से 25,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में उतारने वाली है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन यूजर्स के लिए बनाई गई है जो अपने स्मार्टफोन का उपयोग मनोरंजन, गेमिंग, पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और रोजमर्रा के कामों के लिए करते हैं। कंपनी के अनुसार N Series में “N” का मतलब New, Neo और Never Off है। इसका लक्ष्य यूजर्स को ऐसी तकनीक देना है जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप, स्मूद परफॉरमेंस और बढ़िया डिजाइन प्रदान करे।

OnePlus N6 डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नया OnePlus N6 पूर्व में आई Nord सीरीज जैसा ही लग रहा है। आप इमेज में इसकी झलक देख सकते हैं। OnePlus N6 का डिजाइन काफी स्लिम नजर आ रहा है। फोन में फ्लैट edges दी गई हैं, जिससे इसका लुक प्रीमियम दिख रहा है। डिवाइस के पीछे की तरफ dual rear camera सेटअप और LED flash भी दिया गया है।
इमेज में फोन के दो color ऑप्शंस दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक light green और दूसरा dark grey शामिल है। फ्रंट में पंच होल स्क्रीन दी गई है। फोन के बेजल भी काफी पतले नजर आ रहे हैं।
OnePlus N6 अन्य डिटेल्स
नई N Series के आने के बाद OnePlus भारत में तीन अलग-अलग स्मार्टफोन श्रेणियों में काम करेगा। इनमें फ्लैगशिप सीरीज, Nord सीरीज और नई N-Series शामिल होगी। कंपनी का लक्ष्य अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों तक पहुंचने का है।
OnePlus India के Vice-President Ford ने कहा कि 18,000 रुपये से 25,000 रुपये वाला सेगमेंट आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। खासकर Gen Z यूजर्स अब स्मार्टफोन को केवल एक डिवाइस नहीं बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का प्रमुख हिस्सा मानते हैं। यही वजह है कि कंपनी N Series को लेकर आ रही है।
OnePlus ने यह भी बताया कि उसने भारत में अपनी सर्विस और ऑफलाइन पहुंच को मजबूत करने पर भी काफी काम किया है। कंपनी ने OPPO नेटवर्क की मदद से अपने सर्विस सेंटर की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 कर दी है, जिससे ग्राहकों को बेहतर आफ्टर सेल्स सपोर्ट मिल सके।
फिलहाल कंपनी ने OnePlus N6 के ज्यादा स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं, लेकिन वेबसाइट और Amazon माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फोन से जुड़े और फीचर्स सामने आ सकते हैं। इसके अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स पर बने रहें।









