
वनप्लस ने पिछले साल दिसंबर महीने में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च किया था। बड़ी 7400mAh battery और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत वाला यह मोबाइल 12GB RAM पर लाया गया था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 47,999 रुपये था। हालांकि बाद में इसकी कीमत बढ़ा दी गई है। लेकिन आज अपने फैंस तो तोहफा देते हुए कंपनी ने वनप्लस 15आर का 16GB RAM मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट है जिसे 512GB Storage पर लाया गया है।
16GB RAM वाला OnePlus 15R
वनप्लस 15आर अब पहले से भी अधिक ताकतवर हो गया है। इस स्मार्टफोन को बिल्कुल नया और पावरफुल वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारा गया है जिसमें 16GB RAM + 512GB Storage दी गई है। यह नया वनप्लस फोन वेरिएंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है जिसे आने वाले दिनों में खरीदा जा सकता है। इस 16जीबी रैम वाले वनप्लस फोन की कीमत 61,999 रुपये है।
OnePlus 15R प्राइस
अगर वनप्लस 15आर 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो इस वक्त कंपनी वेबसाइट पर फोन का बेस वेरिएंट 54,999 रुपये के सेल के लिए लिस्ट है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेेज दी गई है। वहीं 12जीबी रैम मॉडल को ही 512जीबी मेमोरी के साथ 59,999 रुपये में बेचा जा रहा है। नए 16जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 61,999 रुपये है।
| मेमोरी वेरिएंट | प्राइस |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹54,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹59,999 |
| 16GB RAM + 512GB Storage | ₹61,999 |
16GB RAM वाले OnePlus 15R का प्राइस 61,999 रुपये है और इसी 12GB RAM वाले 5G फोन की कीमत 59,999 रुपये है। देखा जाए तो दोनों स्मार्टफोंस के लिस्ट प्राइस में सिर्फ 2,000 रुपये का ही अंतर है। यह वाकई में बड़ी बात है कि केवल 2 हजार रुपये एक्स्ट्रा देकर 12जीबी रैम की जगह 16जीबी रैम वाला फोन खरीदा जा सकता है। जाहिर है कि इसी प्राइस पर फोन सेल शुरू होगी तो यकिनन लोग नए OnePlus 15R 16GB RAM मॉडल को ही खरीदा पसंद करेंगे।
कंपनी वेबसाइट पर जहां इस नए फोन रैम वेरिएंट पर अभी ‘नोटिफाई मी’ टैब दी गई है वहीं दूसरी ओर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर यह मोबाइल सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। शॉपिंग साइट पर 16GB RAM वाला OnePlus 15R बिक्री के लिए उपलब्ध है और यहां फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। यानी इस मोबाइल को 58,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
नए वनप्ल्स फोन की डिटेल्स जानने या मोबाइल को खरीदने के लिए क्लिक करें : वनप्लस / अमेजन
OnePlus 15R की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 15आर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह एंड्रॉयड आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 29,57,229 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इस मोबाइल में LPDDR5X Ultra RAM दी गई है। वहीं फोन हीट रोकने के लिए इसमें 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
इसी तरह गेमिंग के दौरान फास्ट टच डिटेक्शन के लिए OnePlus 15R में डेडिकेटेड Touch Response Chip लगाई है जो 3200Hz की स्पीड से रिस्पांस देती है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 15आर को कंपनी ने एड्रेनो 8 सीरीज जीपीयू से लैस किया है जो 1225MHz तक की स्पीड पर प्रोसेस कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए यह OnePlus 5G फोन में तगड़ी 7400एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट आ चुका है। वहीं इस वनप्लस के फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर 5जी फोन DetailMax engine वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नया वनप्लस मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus 15R स्मार्टफोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले को इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान होने से रोकने में मदद करती है। यूजर्स को इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन मिलती है।









