
Samsung के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। यह US Federal Communications Commission (FCC) डेटाबेस में दिखाई दिया है। नई लिस्टिंग से फोन के मॉडल नंबर, कनेक्टिविटी फीचर्स और संभावित प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। उम्मीद है ब्रांड अगले महीने अपने नए फोल्डेबल लाइनअप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 लिस्टिंग
SammyGuru की रिपोर्ट के अनुसार आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 को FCC डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-F971U के साथ देखा गया है। जिसे फोन का अमेरिकी वैरियंट माना जा रहा है। लिस्टिंग से लगता है कि डिवाइस में एक छोटा कवर डिस्प्ले और बड़ा फोल्डिंग इंटरनल डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा दोनों स्क्रीन पर कैमरा सिस्टम भी इंटीग्रेटेड हो सकता है।
FCC के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 8 में Wi-Fi 7, NFC, Ultra-Wideband (UWB), वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ फोन में NB-NTN तकनीक के जरिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। यह फीचर नेटवर्क कवरेज न मिलने पर कम्युनिकेशन की सुविधा प्रदान कर सकता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि FCC में Qualcomm के मॉडेम और Smart Transmit तकनीक का जिक्र किया गया है। इससे संभावना है कि Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट हाई-एंड परफॉरमेंस, बेहतर AI और पावर एफिशिएंसी के लिए शानदार साबित हो सकता है।
जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy Z Fold 8 के FCC डेटाबेस पर आने के बाद लग रहा है कि Samsung अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस को जल्द बाजार में ला सकता है। बता दें कि पूर्व में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी 22 जुलाई को लंदन में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकती है। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज भी लॉन्च की जा सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 स्पेसिफिकेशंस संभावित
आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें दो 50MP कैमरे शामिल हो सकते हैं। फोन में 4,800mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।
डिवाइस में बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले मिल सकता है। जिसे मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर दिया जा सकता है। हालांकि Samsung ने अभी तक इन खूबियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए असल जानकारी आने का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।












