
Honor 22 जून को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च करेगा। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले यह डिवाइस China Telecom की प्रोडक्ट लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जिसमें लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो नए Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ फोन में 11,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकशंस
China Telecom लिस्टिंग के अनुसार Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह आउटडोर विजिबिलिटी के मामले में शानदार अनुभव दे सकता है।
Honor X80 Pro Max की बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर भी हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हाल ही में पेश किए गए Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो यह इस चिप के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बन सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करेगा।

फोन को चीन में कई स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है। सामने आया है कि Honor X80 Pro Max के लिए 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 8GB RAM + 512GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल आएंगे। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह Moonlight White, Vibrant Orange, Lightning Red और Mystic Black में उपलब्ध हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Honor X80 Pro Max फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कैमरा सेंसर और अन्य फोटोग्राफी फीचर्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
11,000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी खूबी
Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो इस फोन की सबसे बड़ी खूबी बनेगी। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.08mm होगी और इसका वजन करीब 203 ग्राम बताया गया है। वहीं, डिवाइस का डायमेंशन 162.2 x 77 x 8.08mm सामने आया है।
हम 22 जून को लॉन्च के दिन Honor X80 Pro Max का फुल अपडेट देंगे। यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले सहित बढ़िया परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









