
OnePlus ने चीन में नया प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 3 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ उतारा है। खास बात यह है कि इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। जो इसे कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल टैबलेट बनाता है। आइए, आगे आपको सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स देते हैं।
OnePlus Pad 3 Pro स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Pad 3 Pro में 13.2 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 3392 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल जाता है। यह डिस्प्ले 30Hz से 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गमट का सपोर्ट भी मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट ColorOS 16 पर काम करता है।
OnePlus Pad 3 Pro में PC-लेवल WPS Office, एडवांस फाइल मैनेजमेंट, क्रॉस-डिवाइस स्क्रीन शेयरिंग, कीबोर्ड और माउस शेयरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा नोट्स बनाने, ट्रांसलेशन और कंटेंट क्रिएशन के लिए कई AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, आठ स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन, फेस अनलॉक और स्टायलस सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा टैबलेट की मोटाई केवल 5.94mm है और वजन लगभग 672 ग्राम है।
OnePlus Pad 3 Pro की कीमत
OnePlus Pad 3 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 4,399 युआन (करीब 61,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB RAM + 512GB मॉडल 4,899 युआन (करीब 68,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसके टॉप 16GB RAM + 512GB वैरियंट की कीमत 5,399 युआन (करीब 75,000 रुपये) है। कलर्स के मामले में Dark Brown और Light Green मिलेंगे।

यदि आप चीन में हैं और फ्लैगशिप टैबलेट लेना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको हर मामले में बेस्ट अनुभव दे सकता है। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









