
OnePlus 15R इंडिया मोबाइल मार्केट में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों इस स्मार्टफोन की कीमत भी बढ़ाई गई है और कंपनी ने वनप्लस 15आर का 16GB RAM वेरिएंट भी भारतीय बाजार में उतारा है। इस नए 16जीबी रैम वाले 5जी फोन का प्राइस 61,999 रुपये है। वहीं अब ब्रांड की ओर से OnePlus 15R पर डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। वनप्लस 15आर के सभी वेरिएंट्स को छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
OnePlus 15R का प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो वनप्लस 15आर को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 12GB RAM वाला फोन 256GB और 512GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसकी कीमत क्रमश: 54,999 और 59,999 रुपये है। बता दें कि ये दोनों वेरिएंट देश में 47,999 और 52,999 रुपये में लाए गए थे जो बाद में महंगे हो गए। वहीं 16GB RAM वाला OnePlus 15R 61,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

OnePlus 15R पर ऑफर
अगर आप भी वनप्लस 15आर खरीदना चाहते हैं तो इस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। कंपनी सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 3 हजार रुपये की छूट दे रही है जो सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर जारी की गई है। इस डिस्काउंट के बाद OnePlus 15R का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये पड़ेगा जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलेगी।
इसी तरह 12जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी वाला फोन 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं वनप्लस 15आर का टॉप वेरिएंट यानी 16जीबी रैम वाला 5जी फोन डिस्काउंट के साथ 58,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। गौरतलब है कि यह 3000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और अमेजन पर मिल रहा है।
वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से वनप्लस 15आर खरीदने वक्त HDFC, Kotak या IDFC First Bank ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं शॉपिंग साइट अमेजन से फोन परचेज करने पर HDFC, Axis, HSBC और IDFC बैंक पर यह डिस्काउंट दिया जाएगा। दोनों प्लेटफॉर्म पर यह छूट Credit Card EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगी जो पूरी तरह से फ्री रहेगी।
डिस्काउंट के साथ OnePlus 15R खरीदने या डील डिटेल्स जानने के लिए क्लिक करें : वनप्लस / अमेजन
OnePlus 15R की स्पेसिफिकेशन्स
यह वनप्लस फोन Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 29,57,229 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं फोन हीट ना हो, इसके लिए 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। मोबाइल में LPDDR5X Ultra RAM दी गई है जो फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग देने में मदद करती है। वनप्लस 15आर OxygenOS 16.0 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड यह स्क्रीन लंबे तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान होने से बचाती है। मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर 5जी फोन DetailMax engine वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नया वनप्लस मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OnePlus 15R 5G फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7400एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट आ चुका है। यह फोन 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। वहीं इस वनप्लस के फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।










