
मोटोरोला ने मार्च महीने में अपना स्टाइलिश लुक वाला मिडबजट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion में लॉन्च किया था। यह 5G फोन 12GB RAM, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, Quad Curved डिस्प्ले और 7000mAh battery की ताकत से लैस होकर आया था। अब कंपनी ने इसी मोबाइल का नया मेमोरी वेरिएंट भी पेश कर दिया है जिसमें 512GB Storage दी गई है। यह नया 12जीबी+512जीबी मेमोरी वाला फोन 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion प्राइस
सबसे पहले तो आपको बता दें कि मार्च महीने में ऐज 70 फ्यूजन को लॉन्च करने के बाद कंपनी इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर चुकी है। यह 5जी फोन 26,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसका प्राइस बढ़कर 29,999 रुपये हो चुका है। इसी तरह 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च करने के बाद अब इसका रेट 31,999 रुपये हो चुका है।
| Motorola Edge 70 Fusion | कीमत |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹29,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹31,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹33,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹36,999 |
12GB RAM 5G फोन 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसे अब 33,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं फोन को लेटेस्ट 12जीबी रैम + 512जीबी मेमोरी वेरिएंट कंपनी की ओर से 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह न्यू वेरिएंट कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 2,000 रुपये के बैंक कार्ड डिस्काउंट के साथ भी खरीदा जा सकता है। मतलब इसे 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले है जो Extreme AMOLED पैनल पर बनी है। यूजर्स को इस फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 70 Fusion 5G फोन 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 11,49,292 आ चुका है। यह मोटोरोला 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित moto ai 2.0 सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए यह 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला मेन 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 120° FOV वाले 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इस मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जो डिवाइस को मजबूती प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP68 + IP69 अडंरवॉटर प्रोटेक्शन भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में Wi-Fi 6E और Bluetooth 6.0 सहित NFC का सपोर्ट मौजूद है। बताते चलें कि इस फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।









