12GB RAM वाला नया 5G फोन आया सामने! 1.5K स्क्रीन और MediaTek प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है Pova 8 Pro

Join Us icon

Pova 8 5G फोन हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ है जो 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर तगड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसका ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। यह अपकमिंग मोबाइल Pova 8 Pro 5G गूगल प्ले कंसोल पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है।

Pova 8 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

पोवा 8 प्रो 5जी फोन को गूगल प्ले कंसोल पर TECNO-LK7 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इंडिया में पोवा 8 को टेक्नो से अलग ब्रांड के तौर पर पेश किया गया है लेकिन अपकमिंग प्रो मॉडल को इस सर्टिफिकेशन साइट पर Tecno Pova 8 Pro 5G मार्केटिंग नेम के साथ स्पॉट किया गया है। हो सकता है कि कुछ देशों में यह टेक्नो ब्रांडिंग के साथ आए और इंडिया में सिर्फ पोवा 8 प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जाए।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Pova 8 Pro 5G को इस गूगल प्ले कंसोल पर MediaTek MT6878 चिपसेट से लैस बताया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.0GHz बेस ​​फ्रिक्वेंसी वाला Cortex-A55 क्वॉड-कोर और 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-A78 क्वॉड-कोर सीपीयू शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G615 जीपीयू ​दिया गया है।

सीपीयू और जीपीयू को देखने हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि पोवा 8 प्रो को मार्केट में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग में यह अपकमिंग 5जी फोन 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

Pova 8 5G

गूगल प्ले कंसोल पर यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 से लैस दिखाया गया है। इस लिस्टिंग में फोन स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर पता चल गया है कि Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.5K स्क्रीन दी जाएगी। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 520DPI का सपोर्ट मौजूद है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे टीज़ करना शुरू कर देगी।

Pova 8 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

पोवा 5जी फोन इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 29,999 रुपये में और 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 7,57,391 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

यह बड़ी बैटरी वाला फोन तगड़ी 8000mAh battery सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है जो LPDDR5x RAM के साथ स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग दे सकता है।

लेटेस्ट 5G फोन Pova 8 में 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल LYT600 मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। 91मोबाइल्स पर आप इस 5जी फोन पर मिल रहे डिस्काउंट व ऑफर सहित सेलिंग प्राइस के बारे में जान सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here