
Samsung ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Samsung Galaxy M47 5G भारतीय बाजार में 29 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने Amazon माइक्रोसाइट को भी अपडेट किया है। जहां लॉन्च डेट के साथ-साथ स्मार्टफोन के कई अहम फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार डिस्प्ले, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ आएगा। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च डेट
Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि Amazon माइक्रोसाइट के जरिए की है। लॉन्च से पहले ही फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, जिससे लगता है कि Samsung इस डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में लाएगा।

Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक चिपसेट का नाम नहीं बताया है, लेकिन दावा किया गया है कि यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक बेहतर परफॉरमेंस देगा।
Samsung Galaxy M47 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया जाएगा। जो गेमिंग के दौरान बैटरी को लगातार चार्ज करने के बजाय सीधे डिवाइस को पावर सप्लाई करता है। इससे हीटिंग कम होती है और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। वहीं, बैटरी साइज अभी सामने नहीं आया है।
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ लगा होगा। कंपनी का दावा है कि यह स्क्रीन तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी देगी और स्मूथ स्क्रॉलिंग व गेमिंग का अनुभव प्रदान करेगी।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M47 5G फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जो Optical Image Stabilization (OIS) के साथ आएगा। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर भी मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा होगा। Samsung ने पुष्टि की है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
Samsung Galaxy M47 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी होगी। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 6 जनरेशन Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।
कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy M47 5G को Rogue Red और Blaze Blue कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत शेयर नहीं की है, लेकिन यह संभावित तौर मिड रेंज में आ सकता है और Xiaomi, Redmi, realme और OnePlus जैसे ब्रांड्स से मुकाबला कर सकता है।
जो यूजर्स नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए Samsung Galaxy M47 5G बढ़िया विकल्प बन सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 29 जून को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









