Samsung Galaxy F70 Pro की जल्द होगी भारत में एंट्री, ऑफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज दिखा फोन

Join Us icon

Samsung भारतीय बाजार में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन ला सकता है। क्योंकि कंपनी का अपकमिंग Samsung Galaxy F70 Pro लॉन्च से पहले Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि इसकी भारत में लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। हालांकि फिलहाल सपोर्ट पेज पर केवल SM-E476B/DS मॉडल नंबर सामने आया है। आइए, आगे फोन के बारे में अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro डिटेल्स 

हाल ही में Galaxy F70 Pro को Bureau of Indian Standards (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा गया था, जहां यह आने वाले Galaxy M47 के साथ लिस्ट हुआ था। क्योंकि Samsung पहले ही Galaxy M47 को टीज करना शुरू कर चुका है, ऐसे में माना जा रहा है कि Galaxy F70 Pro भी जल्द ही भारतीय बाजार में आ सकता है।

Galaxy M47 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है

Samsung पहले भी Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ अलग-अलग मार्केट में लेकर आती रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Galaxy F70 Pro भी Galaxy M47 का F-सीरीज वैरियंट हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसे लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Samsung Galaxy F70 Pro स्पेसिफिकेशंस संभावित

फिलहाल Galaxy F70 Pro के स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह पूर्व में आए Galaxy F70e 5G से बेहतर खूबियों वाला हो सकता है। Samsung Galaxy F70e 5G को इस साल भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, हालांकि अब इसकी कीमत में करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं। ऐसे में Galaxy F70 Pro में बेहतर प्रोसेसर, प्रीमियम डिस्प्ले, अपग्रेडेड कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

भारतीय बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में आगामी Samsung का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi, Realme और Motorola के स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। हालांकि असल टक्कर स्पेसिफिकेशंस सामने आने के बाद ही पता चल पाएगी।

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए है, लेकिन आधिकारिक सपोर्ट पेज लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि Samsung आने वाले दिनों में Galaxy F70 Pro से पर्दा उठा सकता है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here