
अगर आप Realme 16 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। कंपनी ने एक बार फिर अपने इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। साथ ही प्रो मॉडल्स भी महंगे हुए हैं।जिनकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नई कीमतों के बाद 16 5G फोन के सभी स्टोरेज वैरियंट पहले की तुलना में महंगे मिलेंगे। आइए, लेटेस्ट प्राइस हाइक की डिटेल्स जानते हैं।
Realme 16 5G की नई कीमत
कंपनी ने Realme 16 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। यह इस स्मार्टफोन की दूसरी प्राइस हाइक है, जिसके बाद अब सभी मॉडल्स पहले से 1,000 रुपये और महंगे हो गए हैं। नई कीमतों के अनुसार 8GB + 128GB वैरियंट 34,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर लॉन्च कीमत से तुलना करें तो अब इस स्मार्टफोन के अलग-अलग वैरियंट की कीमत में कुल 3,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Realme 16 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16 5G फोन में 6.57-इंच की Full HD+ Flexible AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2372 × 1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें DT Star D+ ग्लास लगाया गया है, जबकि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
Realme 16 5G एंड्राइड 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 6 साल तक लैग-फ्री परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक है। साथ ही यूजर्स को 3 जेनरेशन Android OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
हेवी गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Realme 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य फीचर्स के रूप में Realme 16 5G फोन IP69 Pro रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट, पानी और कई तरह के लिक्विड से सुरक्षित रह सकता है। यह स्मार्टफोन Air White और Air Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी मोटाई 8.1mm और वजन 183 ग्राम है।

खरीदना चाहिए या इंतजार करना सही होगा?
कीमत बढ़ने के बाद Realme 16 5G पहले की तुलना में महंगा जरूर हो गया है, लेकिन इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा इसे अभी भी बढ़िया विकल्प बनाते हैं। हालांकि यदि आप इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाली सेल या बैंक ऑफर्स का इंतजार कर सकते हैं। वहीं, फोन लेने की जल्दी है तो Motorola, Lava, Infinix और Samsung के कम कीमत वाले हैंडसेट भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









