
वीवो ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना 200MP Camera वाला फोन vivo V70 FE लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 7000mAh battery, 12GB RAM और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत के साथ पेश हुआ था जो 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन का रेट बढ़ा दिया है। वीवो वी70 एफई पर प्राइस हाइक हुआ है और आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं कि इस मोबाइल को खरीदने के लिए अब कितने रुपये चुकाने पड़ेंगे।
vivo V70 FE प्राइस
वीवो वी70 एफई 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसका प्राइस अब 4,000 रुपये बढ़ा गया है। इस बढ़ोतरी के बाद vivo V70 FE का स्टार्टिंग प्राइस 41,999 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि इस वेरिएंट की कीमत अब 256जीबी मेमोरी वाले मॉडल के लॉन्च प्राइस से भी अधिक हो गई है।

8GB RAM + 256GB Storage वाल vivo V70 FE 5,000 रुपये महंगा हो गया है। यह वेरिएंट 40,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 45,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 44,999 रुपये में लाया गया था और इसकी कीमत 2 हजार रुपये बढ़ गई है। अब इस 12जीबी रैम वाले वीवो 5जी फोन को खरीदने के लिए 46,999 रुपये देने पड़ेंगे।
vivo V70 FE स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो फोन का AnTuTu score 9,90,352 आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को हीट होने से बचाने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है।

डिस्प्ले की बात करें तो vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन लगी है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 7000mAh battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 35 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए vivo V70 FE 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट मिलता है।
vivo V70 FE का कैमरा
वीवो वी70 एफई 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर ओरा लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 200MP Samsung HP5 सेंसर मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच सेंसर है जो सेल्फ-डेवलप्ड ओआईएस सिस्टम पर काम करता है। इस फोन से 85mm Close-Up Portrait खींचे जा सकते हैं। वहीं AI की क्षमता फोन के फोटोग्राफी रिजल्ट को और भी बेहतर कर देती है।

बैक कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी लगाया गया है। इस विवो 5जी फोन में AI 30X SuperZoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। यानी पानी के अंदर जाकर भी वीडियो बना सकते हैं।









