
Fire-Boltt आने वाले दिनों में केवल स्मार्टवॉच और वियरेबल्स तक सीमित नहीं रहेगा। क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक तौर भारतीय बाजार में स्मार्टफोन लाने की बात कंफर्म की है। इसके तहत ब्रांड बजट सेगमेंट में Evo और Ace सीरीज के 4G और 5G स्मार्टफोंस लॉन्च करेगी। इसी बीच लॉन्च से पहले आगामी Boltt Evo फोन Geekbench डेटाबेस पर भी स्पॉट हो गया है। जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench पर दिखा Boltt Evo
लॉन्च से पहले Boltt Evo की Geekbench 6.7.1 लिस्टिंग सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार फोन ने Single-Core टेस्ट में 440 और Multi-Core टेस्ट में 1470 अंक हासिल किए हैं। इससे लगता है कि यह डिवाइस एंट्री-लेवल या बजट 4G स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट कर सकता है।

Geekbench लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टेस्ट किया गया है। इसमें Spreadtrum (Unisoc) UMS9230E प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें कुल 8 CPU कोर हैं। इनमें 6 कोर 1.61GHz और 2 कोर 1.82GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं। लिस्टिंग के अनुसार फोन में लगभग 4GB RAM (3.65GB) दी जा सकती है।
भारत में बनेंगे Boltt स्मार्टफोन
Fire-Boltt ने पुष्टि की है कि आने वाले सभी Boltt Evo और Boltt Ace स्मार्टफोंस भारत में ही मैन्युफैक्चर किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार इन डिवाइस को अच्छी परफॉरमेंस, आसान उपयोग के लिए बनाया जा रहा है और यह किफायती कीमत में लाया जाएगा। हालांकि फिलहाल कंपनी ने डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी या चार्जिंग जैसी अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।
Evo और Ace सीरीज में आएंगे 4G और 5G मॉडल
Fire-Boltt के अनुसार Boltt ब्रांड के तहत दो अलग-अलग स्मार्टफोन सीरीज पेश की जाएंगी। Evo और Ace सीरीज में बजट 4G और 5G दोनों तरह के मॉडल शामिल होंगे। कंपनी आने वाले हफ्तों में अपने पहले स्मार्टफोंस की पूरी जानकारी, कीमत और लॉन्च डेट शेयर करेगी।
कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन बिजनेस के लिए Flipkart के साथ साझेदारी की है। यानी Boltt फोंस Flipkart पर सेल होंगे। हालांकि अन्य रिटेल चैनलों पर भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Fire-Boltt का दावा है कि उसके कनेक्टेड इकोसिस्टम में 4 करोड़ से अधिक यूजर्स जुड़े हुए हैं। वहीं, अब कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में 10 लाख स्मार्टफोन यूनिट्स की सेल हासिल करने का है।
क्या Boltt Evo बजट मार्केट सही विकल्प बन पाएगा
Geekbench लिस्टिंग से इतना साफ है कि Boltt Evo एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। जिसमें Android 16 और Unisoc UMS9230E प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि इसकी कीमत, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी जैसी अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। यदि Fire-Boltt इसे सस्ते में अच्छे फीचर्स के साथ लाता है तो यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है। भारतीय बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में इसका मुकाबला Redmi, POCO, Lava, itel और Infinix जैसे ब्रांड्स के सस्ते फोंस से हो सकता है। हम आपको आगे भी आगामी फोंस के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









