
Redmi अपनी अगली फ्लैगशिप K-सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K100 सीरीज अगस्त 2026 में एंट्री ले सकती है। एक नए लीक में यह भी सामने आया है कि इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Redmi K100 Pro Max इस साल नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि इसे Qualcomm के अगली पीढ़ी के 2nm फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। आइए, संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K100 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। रिपोर्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Redmi K100 Pro Max हो सकता है। फिलहाल इसकी लॉन्च टाइमलाइन 2027 की पहली छमाही बताई गई है। यानी Redmi K100 सीरीज के बाकी मॉडल्स आने के बाद यह डिवाइस बाजार में आ सकता है।

मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
लीक के अनुसार Qualcomm का अगला फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट TSMC की 2nm N2P प्रोसेस पर तैयार होगा। इसमें Qualcomm की नई Oryon CPU आर्किटेक्चर देखने को मिल सकती है। जिसमें दो Prime Core, तीन Performance Core और तीन Efficiency Core शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके Prime Core की क्लॉक स्पीड 5GHz से ज्यादा हो सकती है, जिससे यह अब तक के सबसे फास्ट Android प्रोसेसर में से एक बन सकता है। यही चिप Redmi K100 Pro Max में दी जा सकती है।
Redmi K100 Pro Max फ्लैगशिप फोन में लंबे समय तक हाई-परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए एडवांस कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की भी संभावना जताई गई है।
अगस्त में लॉन्च हो सकती है Redmi K100 सीरीज
Redmi K100 Pro Max के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन शुरुआती Redmi K100 और Redmi K100 Pro के अगस्त 2026 में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।
संभावित स्पेसिफिकेशंस
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K100 सीरीज में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो के लाइनअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर्स, बड़ा X-Axis वाइब्रेशन मोटर और IP रेटिंग के साथ वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन भी मिल सकता है।
बता दें कि Redmi ने K100 सीरीज या Redmi K100 Pro Max के लॉन्च को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक्स और टिप्स्टर की रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में लॉन्च के समय फीचर्स और टाइमलाइन में बदलाव संभव हो सकता है। हम आपको आगे भी फोंस को लेकर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









