Vivo V80 Series का भारतीय लॉन्च टाइमलाइन लीक, मिल सकती है 7200mAh बैटरी

Join Us icon

Vivo जल्द ही भारत में अपनी प्रीमियम मिड-रेंज Vivo V80 Series लॉन्च कर सकता है। नए लीक के अनुसार कंपनी इस लाइनअप को अगस्त के मिड में भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यह श्रृंखला इसी साल फरवरी में लॉन्च हुई Vivo V70 सीरीज की सक्सेसर होगी। इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर ने जानकारी शेयर की है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Vivo V80 Series इंडिया लॉन्च टाइमलाइन लीक

टिप्स्टर Sanju के अनुसार, Vivo V80 Series का भारत में लॉन्च अगस्त 2026 के मिड में हो सकता है। वहीं, लीक में यह भी दावा किया गया है कि इस सीरीज की कीमत OPPO Reno 16 के आसपास हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 61,999 रुपये रखी गई थी। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कुछ कंफर्म नहीं किया गया है।

Vivo V80 Series स्पेसिफिकेशंस संभावित

लीक के अनुसार, Vivo V80 Series में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V80 Series में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस तथा एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

पूर्व में आई Vivo S60 सीरीज की बात करें तो Vivo S60 में Snapdragon 8s Gen 3 और S60e में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट मिलता है। वहीं, भारतीय आगामी मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 दिए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V80 Series में सबसे बड़े बदलाव 144Hz रिफ्रेश रेट और 7200mAh बैटरी हो सकते हैं। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पिछली V70 Series जैसे ही रहने की उम्मीद है। ऐसे में यदि आप पहले से Vivo V70 उपयोग कर रहे हैं, तो अपग्रेड बहुत बड़ा नहीं माना जा सकता है। वहीं, नए यूजर्स के लिए यह सीरीज बेहतर बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और ZEISS कैमरा सिस्टम की वजह से अच्छा विकल्प बन सकती है।

अगर आप आने वाले कुछ हफ्तों में 60,000 रुपये के आसपास नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Vivo V80 सीरीज का इंतजार करना सही हो सकता है। हालांकि और डिटेल्स का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स पर आपको इस श्रृंखला के अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here