
Reliance Jio इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अब अपने कस्टमर्स के लिए बेहद ही कमाल का प्लान लेकर आई है। जियो ने नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है जो सिर्फ 55 रुपये की कीमत पर 1,000 से भी ज्यादा Live TV चैनल्स देखने की सुविधा देता है। जियो टीवी प्रो पैक क्या है, इसमें क्या मिलेगा और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
JioTV Pro Pack
रिलायंस जियो ने JioTV Pro Pack लॉन्च किया है जो कि एक एंटरटेनमेंट प्लान है। इस प्लान में जियो का नंबर चला रहे मोबाइल यूजर्स को उनके 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने का मौका मिलेगा जिसका आनंद किसी भी स्मार्टफोन पर उठाया जा सकता है। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ लाया गया है जिसका प्राइस सिर्फ 55 रुपये है।

लाइव टीवी चैनल्स
सबसे पहले तो आपको बता दें कि जियोटीवी प्रो पैक का फायदा JioTV मोबाइल ऐप के जरिए ही लिया जा सकेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्लान में 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल मिलेंगे। इनमें हिंदी और अंग्रेजी समेत 16 से ज्यादा भाषाओं के चैनल शामिल किए गए हैं। यानी देश के तकरीबन सभी राज्य के मोबाइल यूजर अपनी फेवरेट भाषा में ऑनलाइन कंटेंट देख सकेंगे।
जियो टीवी प्रो पैक में StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network और ETV सहित मूवी, न्यूज, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और क्षेत्रीय कंटेंट से जुड़े कई अन्य चैनल भी शामिल किए गए हैं।
प्रचलित टीवी चैनल्स को लाइव दिखाए जाने के साथ ही कंपनी ने इस 55 रुपये वाले एंटरटेनमेंट प्लान में कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स के चैनल्स शामिल किया है जिनमें JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV शामिल हैं।

JioTV Pro Pack में कैसे देखें लाइव टीवी
जैसा कि हमने पहले ही बताया जियोटीवी प्रो पैक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फोन में JioTV का होना जरूरी है। ₹55 का रिचार्ज कराने के बाद जियो टीवी ऐप में अपने जियो नंबर से लॉग-इन करना होगा। ग्राहकों को जियो नंबर से लाइव टीवी देखने के लिए किसी तरह के एक्टिवेशन प्रोसेस की जरूरत नहीं है। बस सिंपल रिचार्ज और अपने नंबर से लॉग-इन करने के बाद एक्सेस मिल जाएगा।
किसे मिलेगा फायदा
Jio के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहक इस 55 रुपये वाले एंटरटेनमेंट प्लान का लाभ ले सकते हैं। गौरतलब है कि यह जियो का एंटरटेनमेंट प्लान सिर्फ लाइव टीवी चैनल्स की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में किसी तरह का इंटरनेट डाटा, कॉलिंग या एसएमएस का बेनिफिट नहीं मिलता है। वहीं JioTV ऐप के बिना JioTV Pro Pack में मिलने वाले फायदे नहीं उठाए जा सकते हैं। अंत में बताते चलें कि स्पोर्ट्स चैनल इस पैक का हिस्सा नहीं हैं।









